दबिश: सैलून की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर महिला सहित आरोपी को दबोचा

सैलून की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर महिला सहित आरोपी को दबोचा
  • महिला को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया
  • पंटर भेजकर आरोपियों को जाल में फांसा
  • महिला को भेजा सुधारगृह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सैलून की आड़ में देह व्यापार होने का खुलासा हुआ है। अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने लकड़गंज थाना क्षेत्र के एक सैलून में छापा मारा और महिला सहित दो लोगों को पकड़ा है। उनके कब्जे से एक महिला को मुक्त कराया गया है। गुरुवार की दोपहर लकड़गंज पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को पीसीआर में तथा पीड़िता महिला को सुधारगृह में भेजा गया है।

आरोपी नीलम उर्फ निशा संजू बनोदे (35) जूनी शुक्रवारी निवासी और उसका साथी नितिन प्रकाश पवार (26) संजय गांधी नगर झोपड़पट्टी निवासी है। अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त सूचना िमली थी कि आरोपी सीए रोड स्थित आंबेडकर चौक के पास स्थित गबरू सुनीसेक्स सैलून से देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए गत कुछ दिनों से पुलिस सैलून की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। बुधवार की शाम को तय योजना के तहत पंटर को सैलून में भेजा गया।

मौजमस्ती का सौदा पक्का होने के बाद पंटर ने सादे लिबास में बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई का संकेत दिया। छापामार कार्रवाई के दौरान नीलम और नितिन को देह व्यापार कराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके कब्जे से पीड़िता के तौर पर एक महिला को मुक्त किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर महिला व युवतियों को कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर आरोपी देह व्यापार की दलदल में धकेलते थे। इसके अलावा युगल को मौजमस्ती के लिए किराए से कमरा भी उपलब्ध कराते थे। आरोपी के कब्जे से नकद 3 हजार, तीन मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री सहित 58 हजार 250 रुपए का माल जब्त किया गया है। इस बीच उन्हें लकड़गंज पुलिस के सुपुर्द किया गया है। गुरुवार की दोपहर अदालत में पेश कर आरोपियों को पीसीआर में और पीड़िता को सुधारगृह भेज दिया गया है।

Created On :   26 April 2024 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story