संक्रमण: मेडिकल हास्पिटल में भर्ती महिला की मौत के बाद पता चला वह कोरोना संक्रमित थी

मेडिकल हास्पिटल में भर्ती महिला की मौत के बाद पता चला वह कोरोना संक्रमित थी
  • कोरोना बाधितों के लिए स्वतंत्र वार्ड होने के बावजूद आईसीयू में किया था भर्ती
  • इस समय जिले में कोरोना बाधितों की संख्या 15 के करीब
  • महिला हृदयविकार से थी पीड़ित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेडिकल अस्पताल के आईसीयू वार्ड क्रमांक 52 में 78 साल की महिला की कोरोना बाधित होने से मृत्यु होने की जानकारी है। मेडिकल में कोरोना बाधितों के लिए स्वतंत्र वार्ड होने के बावजूद इस महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया। इस वार्ड में अन्य मरीज भी भर्ती रहते हैं। महिला की मौत से लोगों में कोरना फैलने का भय का निर्माण हुआ है। मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा ऐसा करने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

भर्ती के समय जानकारी नहीं थी : जब मरीज भर्ती किया गया, तब कोरोना बाधित होने की जानकारी नहीं थी। बुधवार को उसकी मृत्यु हुई। मृत्यु के बाद रिपोर्ट आई। -डॉ. अविनाश गावंडे, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल

जिले में 15 कोरोना बाधित : इस समय जिले में कोरोना बाधितों की संख्या 15 है। यह सभी गृह विलगीकरण में हैं। ताजा मृत्यु के मामले में बताया गया कि दो दिन पहले गरोबा मैदान निवासी महिला को मेडिकल में भर्ती किया गया था। यह महिला हृदयविकार से पीड़ित बताई गई। पहले महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद बस्ती के एक क्लीनिक में दिखाया गया। वहां निमोनिया होने की जानकारी दी गई। तब उसे मेडिकल मे भर्ती किया गया। गुरुवार को इस महिला की मृत्यु हुई। शव विच्छेदन विभाग द्वारा महिला के शव की महानगर पालिका द्वारा नियमानुसार अंत्येष्टि की जाने की जानकारी दी गई। मनपा के संक्रामक रोग विभाग प्रमुख डॉ. गोवर्धन नवखरे ने महिला की मृत्यु कोरोना से होने व मनपा द्वारा अंत्येष्टि किये जाने की पुष्टि की है।

होली पर 24-25 मार्च को सिटी बस सेवा बंद : महानगरपालिका के परिवहन विभाग ने होली के दौरान रविवार 24 और रंगपंचमी पर सोमवार 25 मार्च को शहरी बस सेवा को बंद रखनेे की घोषणा की है। इस दौरान रविवार 24 मार्च की शाम 7 बजे से सोमवार 25 मार्च को पूरा दिन सेवा बंद रहेगी।

Created On :   22 March 2024 9:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story