सावधान: नाशिक में देश का पहला जीका मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक

नाशिक में देश का पहला जीका मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक
  • 24 वर्षीय युवक पीड़ित
  • डेंगू का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा

डिजिटल डेस्क, नाशिक. शहर में डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसबीच, शहर के भारतनगर परिसर में देश का पहला जीका मरीज मिला है। 24 वर्षीय युवक के पेशाब की जांच करने के बाद जीका का विषाणु होने की बात स्पष्ट शुक्रवार देर हुई है। इसके बाद युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। प्रकृति स्थिर है। लेकिन, शहर में जीका की एंट्री से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। अब, जीका मरीज मिलने के बाद अब परिसर में गर्भवती महिलाओं की तलाश शुरू की गई है। तीन किलोमीटर की परिसर में पांच गर्भवती महिला मिली हैं। जिनके खून की जांच करने के लिए सैंपल पुणे की प्रयोगशाला में रवाना किए गए हैं। जीमा बीमारी के लक्षण लगभग डेंगू के समान है। यह लक्षण सर्वसाधारण रूप से सौम्य स्वरूप की है और दो से सात दिनों तक रहते हैं। शहर में जीका का पहला मरीज भारतनगर मिला है। इसीलिए महानगरपालिका की वैद्यकीय यंत्र सतर्क हुई है। जीका का सर्वाधिक खतरा गर्भवती महिला के लिए है। गर्भवती महिला को जीका का संक्रमण होने पर शिशु माइक्रोसेफली और अन्य जन्म के दौरान विकृति के साथ पैदा होगा। इसलिए जिस परिसर में जीका का मरीज मिला है। उस परिसर में गर्भवती महिलाओं की तलाश करते हुए उनके खून के सैंपल जांच के लिए रवाना किए गए हैं। भारत नगर में जीका का मरीज मिलने के बाद महानगरपालिका के वैद्यकीय अधिकारी, नर्सेस आदि ने परिसर में तलाश अभियान चलाया। इस दौरान पांच गर्भवती महिला मिलीं हैं।

जीका का मरीज है

डॉ. तानाजी चव्हाण, वैद्यकीय अधीक्षक, मनपा के मुताबिक भारत नगर परिसर में जीका का मरीज मिला है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अबतक पांच महिलाएं मिली हैं। जिनके रक्त के नमूने पुणे की प्रयोगशाला में रवाना किए गए हैं।


Created On :   9 Dec 2023 4:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story