बम से नहीं कम: कितना खतरनाक सबित हो सकता है चार्जिंग पर लगा मोबाइल - जान लीजिए

कितना खतरनाक सबित हो सकता है चार्जिंग पर लगा मोबाइल - जान लीजिए
  • चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा
  • विस्फोट से मकानों और वाहनों के कांच भी टूटे
  • निजी अस्पताल में भर्ती घायल

डिजिटल डेस्क, नाशिक। सनसनीखेज घटना सामने आई हैं। चार्जिंग पर लगाए मोबाइल में विस्फोट हो गया। जिससे तीन घायल हो गए, घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ है। इतना ही नहीं विस्फोट से मकानों और वाहनों के कांच भी टूटे गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती किया गया है। यह घटना उत्तमनगर इलाके में सुबह छह बजे के आसपास घटी। मोबाइल विस्फोट होने से घर में आग लग लग गई। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास घरों के बाहर खड़े वाहनों के कांच टूटे गए। जिससे रहवासी भयभीत हो गए।

पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। फॉरेन्सिक टीम ने जांच की। फॉरेन्सिक की रिर्पोट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा। अंबड पुलिस थाना इलाके के सिडको में उत्तम नगर स्थित तुलजा निवास में हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया।

घटना में तुषार जगताप, शोभा जगताप, बालकृष्ण सुतार घायल हुए। घायलों ने मोबाइल में विस्फोट होने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहां पर मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया गया था, वहां पर एक परफ्यूम भी रखा था।

शहर में इससे पहले भी मोबाइल चार्जिंग के दौरान विस्फोट होने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन यह घटना भीषण साबित हुई, ऐसा पहली बार हुआ है। मामले की जांच जारी है।




Created On :   27 Sep 2023 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story