सीएम के बाद अब एमएनएस ने कहा - बॉलीवुड को मुंबई से दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

After CM, now MNS said - No tolerate effort to shift Bollywood from Mumbai to another place
सीएम के बाद अब एमएनएस ने कहा - बॉलीवुड को मुंबई से दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
सीएम के बाद अब एमएनएस ने कहा - बॉलीवुड को मुंबई से दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बॉलीवुड को बदनाम कर मायानगरी से फ़िल्म इंडस्ट्री दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश का जिक्र किया था। जिसके बाद इस विवाद में एमएनएस भी कूद पड़ी है। जबकि भाजपा ने मुख्यमंत्री पर ही निशाना साधा है। शुक्रवार को मनसे चित्रपट (सिनेमा) सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा कि महाराष्ट्र में एक लॉबी है, जो बॉलीवुड को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश कर रही है। बॉलीवुड को यहां से शिफ्ट करने का प्रयास चल रहा है, लेकिन मनसे इस प्रयास को सफल नहीं होने देगी। खोपकर ने कहा कि मेरी सभी दलों से अपील है कि अपने राजनीतिक मतभेद भुलाकर बॉलीवुड के लिए एकजुट हो। बॉलीवुड मुंबई से बाहर नहीं जाना चाहिए। जबकि शिवसेना सचिव आदेश बांदेकर ने कहा कि मनोरंजन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। शिवसेना हमेशा आधार बनकर मनोरंजन जगत के लोगों के साथ खड़ी रही है। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी, तभी समझ में आ गया था कि भाजपा के केंद्र के नेता मुंबई और बॉलीवुड को जानबुझकर क्यों बदनाम कर रहे हैं? सरनाईक ने कहा कि मुंबई को बर्बाद करने की कोई कोशिश करेगा, तो शिवसेना चुप नहीं बैठेगी।

किसानों को छोड़ बॉलीवुड की चिंता कर रहे सीएम: शेलार

वहीं भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री ठाकरे और प्रदेश के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। शेलार ने कहा कि राज्य में बारिश से किसानों की फसलें, घर और जानवर सबकुछ बर्बाद हो गया है, ऐसे समय में राजा बॉलीवुड बचाने के लिए चिंतित हैं। किसी की मांग नहीं होने के बावजूद पब, बार और रेस्टोरेंट रात 11.30 बजे तक खुले रखकर राजपुत्र नाइट लाइफ का ध्यान रख रहे हैं।  

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि बॉलीवुड को खत्म करने अथवा बॉलीवुड को कहीं और शिफ्ट करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बॉलीवुड को बदनाम किया जाना दुखद है।

 

Created On :   16 Oct 2020 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story