पन्ना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का पार्षद ने किया गया सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का पार्षद ने किया गया सम्मान
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद डॉ. विष्णुदत्त शर्मा
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का पार्षद ने किया गया सम्मान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद डॉ. विष्णुदत्त शर्मा आज18 अप्रैल की सुबह महामति प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने श्री जी के चरणों में प्रणाम करते हुए आशीर्वाद लिया। भाजपा नेता अल्पेश शर्मा के निवास पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से मुलाकात की। वहीं वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद श्रीमती राखी अल्पेश शर्मा ने शॉल श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान किया।

यह भी पढ़े -ई-दक्ष केंद्र में न्यायालय के कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित

इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, खजुराहो लोकसभा के संयोजक सतानंद गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा डब्बू, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, भाजपा नेता रविन्द्र शुक्ला, पार्षद कल्पना यादव, विजय तिवारी व तिलकराज शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -यात्री बस व्यापारी के लाखों रूपयों से भरा बैग हुआ गायब, अज्ञात चोर के विरूद्ध कोतवाली में दर्ज हुआ मामला, पुलिस तलाश में जुटी


Created On :   19 April 2024 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story