पन्ना: स्कूल चलो अभियान बाल कैबिनेट की बैठक हुई आयोजित

स्कूल चलो अभियान बाल कैबिनेट की बैठक हुई आयोजित
  • नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है
  • स्कूल चलो अभियान बाल कैबिनेट की बैठक हुई आयोजित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने तथा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबाल फार वॉश कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम सुंदरा में बाल कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजन में स्कूल कोच ज्योति चौधरी द्वारा बच्चों के साथ स्कूल चलो अभियान के बारे में चर्चा की गई। बच्चों से स्कूल नहीं जाने पर क्या होगा जैसे सवाल किये गए। जिसका बच्चों ने अलग-अलग जबाव दिया। कुछ बच्चों ने कहा कि स्कूल नहीं जायेंगे तो पढ नहीं पायेंगे। कुछ बोले की घर के काम करने पडेंगे। कोच द्वारा बच्चों को उनके स्तर के अनुसार स्कूल जाने का महत्व बताया गया तथा फुटबाल फार वाश खेल के बारे में चर्चा की गई।

यह भी पढ़े -भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे रैपुरा, कार्यकर्ताओं व आमजन को किया संबोधित

इसके बाद बच्चों को चार्ट पेपर देकर नारे लेखन कराये गए तथा गांव का भ्रमण कर स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। बच्चों ने स्कूल न जाने वाले बच्चों के नाम स्वयं ही बताये गए जिससे स्कूल न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क किया गया तथा फुटबाल फार वाश कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े -श्री राम हर्षण कुन्ज में मनाया भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव

Created On :   18 April 2024 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story