रामटेक में हिंदी भाषिक समाज ने निकाली भुजलिया शोभायात्रा 

रामटेक में हिंदी भाषिक समाज ने निकाली भुजलिया शोभायात्रा 

डिजिटल डेस्क, रामटेक. रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन हिंदी भाषिक समाज भुजलियां उत्सव मंडल रामटेक की ओर से भुजलिया शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न हिस्सों से शोभायात्रा निकलकर राखी तालाब पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन और भुजलिया द्रोण का विसर्जन किया गया। नगर के कहार, मरार, लोधी, किराड़, चर्मकार, सुदर्शन समाज द्वारा नगर के विविध वार्डों से शोभायात्रा निकाली गई थी। कहार समाज भुजलिया शोभायात्रा उत्सव मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार धूमधाम से रैली निकाली। गुरुवार को शाम 5 बजे विनोबा भावे वार्ड स्थित कालंका माता मंदिर चौक में पूर्व सांसद जतिराम बर्वे की प्रतिमा, रथ और आला-उदल की झांकी का विधायक आशीष जयस्वाल, पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे, पूर्व नगराध्यक्ष अशोक बर्वे के हाथों पूजन कर नमन किया गया। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं हाथ में भुजलिया द्रोण लेकर शामिल हुईं। ढोल-ताशा, संदल, डीजे की धून में शोभायात्रा शास्त्री चौक, भरारी चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां शिवकालिन शस्त्रों को जोरदार प्रदर्शन किया गया। घोड़े पर रानी बनकर शोभायात्रा में शामिल दो लड़कियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। तलवारबाजी कर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। पश्चात शोभायात्रा राखी तालाब परिसर पहुंची। यहां महिलाओं ने भुजलिया द्रोण का विसर्जन किया गया। समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन व भुजलिया उत्सव की शुभकामनाएं दी। रैली में पूर्व जिपअध्यक्ष रश्मि बर्वे, लक्ष्मणराव मेहर बाबूजी, बिकेंद्र महाजन, पीटी रघुवंशी, बबलू दुधबर्वे, वशिष्ट ताकोत, गणेश अहिरकर, आकाश अहिरकर, कनई दुधबर्वे, रामप्रसाद बर्वे, अनंतराम चंदनबटवे, वसंता अहिरकर, माणिक ताकोद, मोनू रघुवंशी, शारदा बर्वे, लक्ष्मी अहिरकर, पुष्पा बर्वे, अनू चंदनबटवे, श्वेता दुधबर्वे सहित समाजबंधु उपस्थित थे।

Created On :   1 Sep 2023 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story