करंट लगने से बाघ की मौत, रामटेक की घटना 2 आरोपी गिरफ्तार

करंट लगने से बाघ की मौत, रामटेक की घटना 2 आरोपी गिरफ्तार
  • 3 बाघों की हो चुकी है मौत
  • रामटेक की घटना 2 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, रामटेक. एक बाघ की खेत में करंट लगने से मौत हो गई है। बाघ की उम्र करीब 5 साल बताई गई है। घटना के लिए वन विभाग ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विनोद परतेती (43) कांद्री और संजय ठक्कर (53) नागपुर निवासी है। घटना शनिवार की शाम को हुई। रात होने के कारण शव विच्छेदन की प्रक्रिया रविवार को पूरी की गई। मृत बाघ को सेमिनरी हिल्स के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में लाया गया था, जहां एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद 22 अगस्त तक एफसीआर में रखा गया है।

3 बाघों की हो चुकी है मौत

जानकारी के अनुसार नागपुर प्रादेशिक में रामटेक वन परीक्षेत्र में मनसर के पास बोद्री में खेत नंबर 139 में गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारी को एक बाघ मृत अवस्था में देखा गया। इसकी मौत करंट लगने से हुई थी। घटना की जानकारी उपवनसंरक्षक डॉ. भारत सिंह हाडा को दी गई। उसके बाद नागपुर से टीटीसी एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाघ की मौत गलती से हुई या इसे शिकार के उद्देश्य से जानबूझकर मारा गया, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि गत सालभर में 2 बाघों की प्रादेशिक इलाके में मौत हुई है। इसके बाद शनिवार को तीसरी घटना सामने आई है।

Created On :   21 Aug 2023 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story