झारखंड में छह लाख के इनामी नक्सली कमांडर खुदी मुंडा ने किया सरेंडर

झारखंड में छह लाख के इनामी नक्सली कमांडर खुदी मुंडा ने किया सरेंडर

डिजिटल डेस्क, रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के छह लाख के इनामी खुदी मुंडा ने सरेंडर कर दिया है। उसपर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआइए ने एक लाख का ईनाम रखा था।बुधवार को उसने खुद गुमला के कुरुमगढ़ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर की घोषणा नहीं की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

उसपर गुमला, सिमडेगा और लातेहार के कई थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं। चैनपुर ब्लॉक भवन उड़ाने तथा चैनपुर पुलिस पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों को मारने के मामले में खुदी शामिल रहा है।दरअसल, पुलिस के अभियान में दो नक्सलियों के मारे जाने के बाद से खुदी मुंडा डरा हुआ था। इसी साल एक जून को आंजन और मरवा रास्ते पर मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लाख के ईनामी तुंजो गांव निवासी राजेश उरांव को मार गिराया था।

वहीं, दो जून को चैनपुर के टोंगो जंगल में छह लाख के ईनामी कमांडर लजीम अंसारी को मार गिराया था। इन घटनाओं के बाद से खुदी मुंडा का मनोबल गिर गया था। बढ़ती उम्र के कारण भी वह लाचार हो चला था। इधर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। इस वजह से कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है।


अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2023 11:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story