झारखंड: बोकारो में जमीन विवाद में महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

बोकारो में जमीन विवाद में महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
  • जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े के बीच एक महिला पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी
  • महिला 80 फीसदी से भी ज्यादा जल गई
  • गंभीर हालत में इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया

डिजिटल डेस्क,रांची। बोकारो में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े के बीच एक महिला पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी गई। महिला 80 फीसदी से भी ज्यादा जल गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

वारदात बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा की है। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर अमीशा परवीन नामक महिला के घर से 15-20 लोगों ने हमला किया। इसी दौरान उन पर केरोसिन डाल आग लगा दी गई। पुत्र मुजाब अली ने मां को बचाने की कोशिश की। उसके भी दोनों हाथ झुलस गए हैं।

महिला को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां बर्न यूनिट की व्यवस्था नहीं होने के चलते बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला 80 से 90 फीसदी जल चुकी है। पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Oct 2023 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story