प्रोटोकॉल तोड़कर साईं भक्तों से मिलने सड़क पर उतरी राष्ट्रपति मुर्मू, समाधी के किए दर्शन

प्रोटोकॉल तोड़कर साईं भक्तों से मिलने सड़क पर उतरी राष्ट्रपति मुर्मू, समाधी के किए दर्शन
  • सड़क पर उतरी राष्ट्रपति मुर्मू
  • प्रोटोकॉल तोड़ साईं भक्तों से मिलीं
  • सादगी को सराहा

डिजिटल डेस्क, शिर्डी, मोबीन खान। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को साईं के दर पर हाजिरी लगाई और समाधी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर के बाहर सड़क के निकट खड़े साईं भक्तों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की, राष्ट्रपति की इस सादगी की शहर में बड़ी चर्चा हुईं| शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कोपरगांव के काकडी स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन हुआ। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रदेश के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने राष्ट्रपति और राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद करीब 1:15 पर राष्ट्रपति और राज्यपाल साईं मंदिर आए और वहां साईं समाधि दर्शन और छोटी आरती की।

साईं भक्तों से मिलते हुए बच्चों को किया प्यार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर उतरी इस अवसर पर कुछ साईं भक्तों के साथ बच्चे भी थे। उन बच्चों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुलार दिया|

दर्शन के बाद साईंबाबा संस्थान की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी शिवा शंकर के हाथों साईंबाबा की मूर्ति देकर राष्ट्रपति और राज्यपाल का सम्मान किया गया। अतिथियों ने साईंबाबा वस्तु संग्रहालय में मुलाकात की, वहां से साईं बाबा संस्थान के साई प्रसादालय जाने के बाद वहां अतिथियों ने भोजन किया। राष्ट्रपति के दौरे के कारण मंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी की गई थी, सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी ना आए, इसलिए मंदिर परिसर की सभी दुकानें करीब 6 घंटे बंद रही और और साईं भक्तों को भी दर्शन के लिए 2 से 3 घंटे रुकना पड़ा। दर्शन के बाद करीब 3 बजे राष्ट्रपति और राज्यपाल एयरपोर्ट से मुंबई रवाना हुए|

इस प्रकार था राष्ट्रपति का प्रसाद भोजन

राष्ट्रपति के प्रसाद भोजन की व्यवस्था साईं प्रसादालय में की गई थी, इस अवसर पर मेथी, आलू जीरा सब्जी, चपाती, दाल- राइस, आलू वड़ापाव, सलाद,पापड और चटनी परोसी गई।

कड़ी पुलिस सुरक्षा थी तैनात

राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर करीब 2 दिनो से कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी, इसमें एसपी, एडिशनल एसपी, डीवाईएसपी, सहित 11 सौ पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। इसी तरह राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तैनात दस्ता भी मौजूद था।

Created On :   7 July 2023 2:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story