के के रेंज से किसानों को क्षति न पहुंचे इसके लिए प्रयास करेंगे: राजनाथ सिंह

के के रेंज से किसानों को क्षति न पहुंचे इसके लिए प्रयास करेंगे: राजनाथ सिंह
  • लोनी में पद्मश्री विठ्ठलराव विखे पाटिल पुरस्कार वितरण समारोह
  • साई दरबार में भी टेका माथा

मोबीन खान ,शिर्डी । अहमदनगर में किसानों की जमीन अधिग्रहित कर सेना की फायरिंग रेंज का प्रस्ताव है,इस फायरिंग रेंज को जमीन देने के लिए किसानों का विरोध है,इसलिए राजस्वमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील और सांसद सुजय विखे पाटील ने इस संदर्भ में मुझे जानकारी दी है,इस बारे में दिल्ली में जल्द बैठक लेकर प्रस्तावित के के रेंज से किसानों को क्षति न पहुंचे इसलिए प्रयास करेंगे ऐसा प्रतिपादन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है|अहमदनगर जिले के लोनी गांव में आयोजित 33 वां पद्मश्री विट्ठलराव विखे पाटील पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थितों को मार्गदर्शन करते हुए राजनाथ सिंह कह रहे थे| इस मौके पर मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष रवींद्र शोभने एनसीपी विधायक संग्राम जगताप, आशुतोष काले सांसद सुजय विखे पाटील, महानंद के अध्यक्ष राजेश परजने, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनीताई विखे पाटील अन्य सहित मान्यगण मौजूद थे| इस अवसर पर मान्यवरों का सत्कार किया गया|

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, किसानों का हित हमारे लिए अहम है, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम हमारे सभी मंत्री कर रहे हैं,विट्ठलराव विखे पाटील की 123 वी जयंती पर सभी साहित्यकारों का सत्कार किया सभी को मेरी शुभकामनाएं, साहित्य और कला क्षेत्र के लिए आपका बड़ा योगदान है, राधाकृष्ण विखे पाटील और सांसद सुजय विखे पाटील ने जो पहल की है वह सराहनीय हैं,इस पुरस्कार के माध्यम से साहित्य और कला क्षेत्र में कलाकारों को रुचि बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, सहकारिता क्षेत्र में स्व. विट्ठलराव विखे पाटील का बड़ा योगदान है, सहकार से समृद्धि इस के मध्यम से हमारी सरकार सहकारिता अभियान मजबूत करने का कार्य कर रही हैं, 2014 के पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था 10 वें स्थान पर थी वह हमारी सरकार आने पर 5 वें स्थान पर आई है,पहले भारत के नेता बाहर देश में जाते थे तो कोई ध्यान नहीं देता था,लेकिन अब भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं,हमारे प्रधानमंत्री ने कॉल करने पर रशिया यूक्रेन का युद्ध रुका ऐसा कहते हुए एनडीए सरकार के काम काज पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

विपक्ष पर कसा तंज : राजनाथ सिंह ने कहा कि,विपक्ष के नेता इंडिया नाम लेकर बैठक ले रहे, मैं यह कहता हूं कि नाम लेकर काम नहीं चलता,उसके लिए अच्छे कर्म चाहिए ऐसा कहते हुए मुंबई में चल रही इंडिया गठबंधन की बैठक पर तंज कसा|

हम तो श्री राम वाले : इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, हम ने आज साई चरण में किसानों के लिए प्रार्थना की है, हम किसानों के साथ खड़े रहेंगे,किसानों की भूमि में रक्षा मंत्री आए, मुझे जय जवान जय किसान घोषणा याद आई,एक कर्तव्यदक्ष राष्ट्रभक्त सेवक के रूप में राजनाथ सिंह की पहचान है, मुंबई में विपक्ष की बैठक हो रही वह कहते हैं, एनडीए के पास मोदी के अलावा कोई चेहरा नहीं, मैं कहता हू अनेक चेहरे रावण के होते हैं, हम तो श्रीराम वाले राम भक्त हैं,एक ही चेहरा है,ऐसा कहते हुए विपक्ष की बैठक पर तंज कसा|

इन्हे दीया गया पुरस्कार : साहित्य सेवा मे नीशिकांत ठकार, विकास पवार, अशोक शिंदे,शैलजा बापट, विश्र्वास वसेकर, कला क्षेत्र मे वसंत अवसरीकर समाज प्रबोधन मे अशोक चौसालकर, नाट्य सेवा, शंभू पाटील को पुरस्कार नकद राशि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो देकर सम्मानित किया गया|

साई दरबार में टेका माथा : देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को शिर्डी पहुंचकर साई दरबार में हाजरी लगाकर साई समाधि के दर्शन किए एवं शिर्डी माझे पंढरपुर छोटी आरती की। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील सहित अन्य मानयगण मौजूद थे । इस अवसर पर साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी शिवा शंकर ने राजनाथ सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया|

Created On :   31 Aug 2023 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story