लोक रण: ठाणे में भाजपा का विभागीय कार्यालय का उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन

ठाणे में भाजपा का विभागीय कार्यालय का उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन
  • ठाणे विभागीय कार्यालय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण
  • विपक्ष पर बोला, हमला कहा, भगवान उन्हें सुबुद्धि दें

डिजिटल डेस्क, ठाणे। यह विभाग भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण विभाग है। चूंकि इन सभी विभागों में हमारा काम लगातार बढ़ रहा है और भविष्य में भी बढ़ता रहेगा, इसलिए यहां एक सुसज्जित कार्यालय आवश्यक है। उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ठाणे में एक सांकेतिक बयान देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा इस विभाग में एक बड़ी पार्टी है और यहां की जनता भी उसके साथ मजबूती से खड़ी है, इसलिए उसे चुनाव में सफलता मिल रही है।उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, 'विरोधी निराश हैं। उन्हें नहीं पता कि कब और क्या कहना है। इसलिए, मेरी प्रार्थना है कि आज नव वर्ष के पर्व पर भगवान उन्हें सुबुद्धि देंगे। फडणवीस ने कहा कि कुछ पार्टियों के लोग खुद के लिए संपत्ति बनाते है लेकिन भाजपा के लोग पार्टी का संपत्ति बनाते है। यह भाजपा और अन्य दलों के लोगों में फर्क है। भाजपा ने ठाणे के रेमंड मैदान क्षेत्र में दो मंजिला विशाल ठाणे विभागीय कार्यालय बनाया है। इस कारपोरेट कार्यालय का उद्घाटन गुड़ी पड़वा के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, राज्य के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण, विधायक गणेश नाईक, संजय केलकर, गीता जैन, महेश चौगुले, मंदा म्हात्रे, निरंजन डावखरे, जिला अध्यक्ष संजय वाघुले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। फणड़नवीस ने कहा कि ठाणे विभाग में भाजपा का काम बहुत अच्छा चल रहा है। सहयोगी दल भी अक्सर यहां हमारे साथ रहे हैं। फिर भी भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने जिस प्रकार खुद को मजबूती से आगे कर पार्टी का जनाधार बढ़ाया है वह सराहनीय है। क्योंकि, ठाणे विभाग जनता के लिए कमा किया है और उन्हें अपनी तरफ मोड़ा है। इसलिए जनता भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। इसलिए इसी कारण पार्टी को चुनावों में अच्छी सफलता भी मिल रही है। फडणवीस ने कहा कि चूंकि इन सभी विभागों में हमारा काम लगातार बढ़ रहा है और भविष्य में भी बढ़ेगा, इसलिए यहां एक सर्वसुविधायुक्त कार्यालय जरूरी था जो आज पूरा हुआ।

दूसरे पार्टी के लोग खुद का और भाजपा के लोग पार्टी का बनाते है संपत्ति,

उन्होंने आगे कहा विरोधी निराश है। उन्हें नहीं पता कि क्या कहना है। इसलिए, उन्होंने यह भी उपदेश दिया कि भगवान उन्हें सुबुद्धि देंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर का पुनर्निर्माण कराने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में भाजपा की जीत का स्तंभ ऊंचा करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा इस कार्यालय की स्थापना किसी दान से नहीं हुई है बल्कि इसकी उचित कीमत दी गयी है। दूसरे दलों के लोग अपनी संपत्ति बनाने का काम करते हैं लेकिन भाजपा के लोग पार्टी की संपत्ति बनाने का काम करते हैं। भाजपा कार्यालय हमें एक परिवार की तरह लगता है। जब भाजपा सत्ता में होती है तो यह कार्यालय सरकार, संगठन और जनता के बीच सेतु का काम करता है और जब हम विपक्ष में होते हैं तो यह कार्यालय जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष पैदा करने का काम करता है। इस कार्यालय के माध्यम से आम कार्यकर्ता एवं आम जनता को मित्रतापूर्ण व्यवहार मिलेगा।

पीने के पानी और चारा की कमी नहीं होने दी जाएगी- मुख्यमंत्री

बढ़ती गर्मी के कारण सूखे की बढ़ती संभावना के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में पीने के पानी और चारे की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव नितिन करीर को उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को ठाणे में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जिन इलाकों में पीने के पानी और चारे की कमी है। ऐसे जगहों पर पानी और चारा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों को बड़े पैमाने पर काम भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिस जिले में बेमौसम बारिश और अतिवृष्टि होगी। ऐसे जिलों में आपदा से हुए नुकसान का पंचनाम करके प्रभावितों को मदद प्रदान की जाएगी।

Created On :   9 April 2024 3:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story