रमजान: सहरी और इफ्तार में नान आ रही नमाजियों को ज्यादा पसंद, रमजान का पाक त्यौहार

सहरी और इफ्तार में नान आ रही नमाजियों को ज्यादा पसंद, रमजान का पाक त्यौहार
  • 260 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में उपलब्ध
  • रमजान के पाक महीने का आज 22वां दिन

डिजिटल डेस्क, वर्धा. रमजान के पाक महीना का आज 22वां दिन है। मुस्लिम समुदाय में रमजान को इबादत का महीना भी कहा गया है। इस महीने में मुस्लिम वर्ग के लगभग सभी लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। तय समय पर सुबह में सहरी और शाम को इफ्तार के बाद रोजा खोला जाता है। नमाजियों को सहरी व इफ्तार के लिए नान खटाई (बिस्किट) खूब भाता है। वर्धा के स्थानीय बाजार में नान खटाई की कीमत 260 रुपए प्रति किलो है। रमजान के महीने में दुकानदार भी नमाजियों का विशेष ख्याल रखते हैं।

स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के बेकरी के आइटम का निर्माण करते हैं। निर्मल बेकरी के एक कर्मचारी ने बताया कि नान के अलावा मकरूम बिस्किट, पाव आदि की बिक्री भी रमजान महीना में अधिक होता है। निर्मल बेकरी की दुकान वाली गली में प्रवेश करते मात्र से ही बिस्किट की सौंधी खुशबू ग्राहकों को अपनी ओर खींच लाती है। बाजार में नान 260 रुपए प्रति किलो, मकरूम 360 रुपये प्रति किलो और पाव 10 रुपए प्रति पैकेट उपलब्ध है।

इन सभी सामग्रियों पर पिछले साल की तुलना में दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रतिदिन 10 किलो से ज्यादा बिस्कीट की बिक्री होती है। इस बिस्किट के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री उच्च क्वालिटी की होती है। खाने में स्वादिष्ट की वजह से इसे अधिक पसंद किया जाता है।

पाव भी लोगों की पसंद

रमजान महीना में अक्सर सभी बेकरियों में सबसे अधिक पाव का ही निर्माण किया जाता है। सहरी के वक्त नमाजियों द्वारा चाय के साथ या अन्य दूसरे तरीके से इसका अधिक सेवन किया जाता है। आम दिनों की तुलना में रमजान में पाव की बिक्री सबसे अधिक होती है। खाने में मुलायम पाव को दूध के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। वर्धा के बाजार में 10 से लेकर 50 रुपये तक के पाव उपलब्ध हैं।


Created On :   2 April 2024 2:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story