खमियाजा: यवतमाल जिला बैंक को लगा 1 करोड़ का पीनल इंटरेस्ट, आरबीआई ने जारी किए आदेश

यवतमाल जिला बैंक को लगा 1 करोड़ का पीनल इंटरेस्ट, आरबीआई ने जारी किए आदेश
  • पर्याप्त राशि न रखने का भुगतना पड़ रहा खमियाजा
  • माइक्रो प्लानिंग कर समस्या से बाहर निकलेंगे
  • जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक को 1 करोड़ का पीनल इंटरेस्ट

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक को 1 करोड़ का पीनल इंटरेस्ट लगा है। यह कार्रवाई आरबीआई के निर्देश पर हुई है। प्रर्याप्त राशि न रखने का खमियाजा इस बैंक को भुगतना पड़ रहा है। यह बैंक यवतमाल जिले के किसानों की मानी जाती है। जिले में जितना फसल कर्ज वितरण का लक्ष्य रहता है, उसके 40 फीसदी तक कर्ज अकेले यह बैक किसानों को कर्ज देती है। ऐसे में जिला बैंक को जो 600 करोड़ की राशि न्यूनतम डिपाजिट रखनी थी, वह वे रख नहीं पाए।

जिसके चलते इस बैंक को इस 600 करोड़ में से 100 करोड़ की राशि निकालनी पड़ी। जिसके चलते पर्याप्त राशि इस खाते में नहीं रही। उसी के चलते नियम के अनुसार कम राशि पर यह 1 फीसदी पीनल इंटरेस्ट 1 करोड़ लगाया गया है।

कर्ज बांटने के बाद कर्जमाफी होती है। मगर इस माफी के रुपए बैंक को समय नहीं मिलते, जिससे बैंक के पास पैसे नहीं रहतेे, ऐसे में डीपॉजिट राशि में से कुछ रुपए निकालने पड़ते हैं। उसी के चलते यह कार्रवाई हुई है।

माइक्रो प्लानिंग कर समस्या से बाहर निकलेंगे

इस बैक के सीईओ अरविंद देशपांडे द्वारा माइक्रोप्लैनिंग कर इस समस्या से बाहर निकलने के प्रयास शुरू है। यहां कार्यरत अधिकारियों को भी उम्मीद है कि, इससे न्यूनतम डिपॉजिट राशि रखने में सफलता मिलेगी। मगर इस बीच सीईओ को काम करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे वे इस्तीफा दे सकते हैं, ऐसी बाते सामने आ रही है।

यह कोई जुर्माना नहीं है

अरविंद देशपांडे, सीईओ जिला बैंक के मुातबिक यवतमाल जिला बैंक को 1 करोड़ का पीनल इंटरेस्ट लगा है। यह ब्याज पर्याप्त राशि डिपॉजिट न रखने के चलते लगा है। यह कोई जुर्माना नहीं है।


Created On :   6 Feb 2024 10:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story