आईपीएल 2024: हार्दिक पांड्या के बाद हुआ दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड, मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल हुआ यह धाकड़ ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या के बाद हुआ दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड, मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल हुआ यह धाकड़ ऑलराउंडर
  • गुजरात से मुंबई में शामिल हुए हार्दिक पंड्या
  • मुंबई से बैंगलोर में शामिल हुए कैमरन ग्रीन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड रविवार को पूरा हो गया। जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड के बाद आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा ट्रेड भी हो गया। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड कर दिया है। हार्दिक पांड्या की तरह कैमरन ग्रीन का भी यह ट्रेड पूरी तरह से ऑल-कैश ट्रेड है। इसका मतलब मुंबई इंडियंस कैमरन ग्रीन के लिए कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं मिलेगा।

कैमरन ग्रीन आरसीबी में हुए शामिल

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रिटेंशन लिस्ट जारी होने मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस के साथ हार्दिक पांड्या के लिए कैश ट्रेड डील साइन की। जबकि 17.5 करोड़ रुपये के कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड किया। हार्दिक पांड्या की तरह कैमरन ग्रीन का ट्रेड भी ऑल-कैश ट्रेड है। इसलिए मुंबई इंडियंस को उनके बदले कोई भी खिलाड़ी नहीं मिलेगा। बता दें कि, ऑक्शन से पहले यह आरसीबी का दूसरा ट्रेड है। इससे पहले आरसीबी ने शाहबाज अहमद के बदले सनराइजर्स हैदराबाद से मयंक डागर को अपनी टीम में शामिल किया है।

कैमरन ग्रीन ने किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने पिछले सीजन ही अपना डेब्यू किया था। कैमरन ग्रीन ने पूरे सीजन बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बल्ले से 16 मैचों में 50.22 की औसत और 160.28 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा ग्रीन ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किए थे।

Created On :   26 Nov 2023 5:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story