LSG vs DC Live Updates: कुलदीप यादव के बाद जैक फ्रेजर-मैकगर्क का धमाका, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को दी छह विकटों से शिकस्त

कुलदीप यादव के बाद जैक फ्रेजर-मैकगर्क का धमाका, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को दी छह विकटों से शिकस्त
  • अपना पांचवां मैच खेले रही है लखनऊ सुपर जायंट्स
  • अपना छठवां मुकाबला खेले रही है दिल्ली कैपिटल्स
  • दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ी है सुपर जायंट्स

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो गया है। पिछले दो हफ्तों में फैंस को हर एक दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में आज सीजन के छब्बीवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने थीं। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का विजयरथ रोकते हुए छह विकटों से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत में कुलदीप यादव (3 विकेट) और जैक फ्रेजर-मैकगर्क (55 रन) ने अहम भूमिका निभाई। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आयुष बडोनी (नाबाद 55 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी बेकार गई।

आयुष बडोनी ने बचाई लखनऊ की लाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की। क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी अच्छी साझेदारी निभाई। लेकिन खलील अहमद ने एक के बाद एक क्विंटन डी कॉक (19 रन) और देवदत्त पाड्डिकल (3 रन) को पवेलियन भेजकर लखनऊ को दोहरा झटका दिया। जबकि पावरप्ले के बाद कुलदीप यादव ने भी एक के बाद एक स्टोइनिस (8 रन), पूरन (0 रन) और राहुल (39 रन) को पवेलियन भेजकर लखनऊ के टॉप ऑर्डर पस्त कर दिया। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर हुड्डा (10 रन) और पांड्या (3 रन) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। सभी बल्लेबाजों के फेल होने के बाद युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी (नाबाद 55 रन) और अरशद खान (नाबाद 20 रन) की जोड़ी ने आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम को 167 रनों के अच्छे टोटल तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने तीन और खलील अहमद ने दो विकेट हासिल किए।

जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने लगाया अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करे उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (8 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि, पृथ्वी शॉ ने पावरप्ले ओवरों का फायदा उठाते हुए टीम के स्कोर को पचास रनों के पार पहुंचाया। लेकिन पृथ्वी शॉ (32 रन) भी बिना बड़ी पारी खेले पवेलियन लौट गए। दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क (55 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (41 रन) की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। हालांकि, जीत से पहले दोनों ही बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 15 रन) और शाई होप (नाबाद 11 रन) की जोड़ी ने तीन ओवर शेष रहते टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए।

Live Updates

  • 12 April 2024 5:47 PM GMT

    छह विकटों से मुकाबला जीती दिल्ली कैपिटल्स

    जैक फ्रेजर-मैकगर्क और कप्तान ऋषभ पंत के पवेलियन लौटने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 15 रन) और शाई होप (नाबाद 11 रन) की जोड़ी ने मुकाबले को खत्म करते हुए तीन ओवर शेष रहते टीम को जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किेए।

  • 12 April 2024 5:33 PM GMT

    कप्तान ऋषभ पंत भी लौटे पवेलियन

    जैक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ शानदार साझेदारी निभाकर दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाने के वाले कप्तान ऋषभ पंत भी अपने अर्धशतक से पहले ही पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत को 41 रन के निजी स्कोर पर रवि बिश्नोई ने स्टंप आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 150 रन है।

  • 12 April 2024 5:26 PM GMT

    अर्धशतक के बाद पवेलियन लौटे फ्रेजर-मैकगर्क

    अपने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक लगाने के बाद जैक फ्रेजर-मैकगर्क पवेलियन लौट गए। फ्रेजर-मैकगर्क 55 रन के निजी स्कोर पर नवीन उल हक ने अरशद खान के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन है।

  • 12 April 2024 5:22 PM GMT

    जैक फ्रेजर मैकगर्क ने लगाया शानदार अर्धशतक

    अपना पहला आईपीएल मेैच खल रहे युवा विदेशी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही धमाकेदार अर्धशतक ठोक दिया। मैकगर्क ने महज 31 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 14 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 136 रन है।

  • 12 April 2024 5:12 PM GMT

    ऋषभ-फ्रेजर-मैकगर्क ने निभाई अर्धशतकीय साझेदारी

    अच्छी शुरुआत के बाद पृथ्वी शॉ के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान ऋषभ पंत ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ महज 33 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर पारी के 13वें ओवर में टीम के स्कोर को सौ रनों के पार पहुंचाया। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 121 रन है।

  • 12 April 2024 4:50 PM GMT

    रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसे पृथ्वी शॉ

    पावरप्ले में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी शॉ पावरप्ले खत्म होते ही रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ 22 गेंदों में 32 रन बनाकर निकोलस पूरन के हाथों कैच थमाकर चलते बने। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 7 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 63 रन है।

  • 12 April 2024 4:42 PM GMT

    पावरप्ले में पचास के पार पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

    डेविड वॉर्नर के सस्ते में पवेलियन लौटने के बावजूद पृथ्वी शॉ ने अपनी आक्रमक पारी जारी रखी। जबकि अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने भी तूफानी शुरुआत करते हुए टीम के स्कोर को पावरप्ले में पचास रनों के पार पहुंचाया। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 62 रन है। 

  • 12 April 2024 4:34 PM GMT

    यश ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को भेजा पवेलियन

    पिछले मुकाबले में फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले यश ठाकुर ने इस मुकाबले में भी अपने पहले ही ओवर में अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वॉर्नर 9 गेंदों में 8 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 30 रन है।

  • 12 April 2024 4:28 PM GMT

    पृथ्वी और वॉर्नर ने दिलाई तूफानी शुरुआत

    पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने शुरुआती तीन ओवरों में कुछ अच्छे शॉर्ट्स खेलकर 22 रन बनाए। इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 24 रन है।

  • 12 April 2024 3:58 PM GMT

    लखनऊ ने दिल्ली को दिया 168 रनों का लक्ष्य

    टॉप ऑर्डर में कप्तान केएल राहुल (39 रन) के अलावा सभी बल्लेबाजों के फेल होने के बाद लखनऊ की टीम महज 94 रनों पर सात विकेट गवां चुकी थी। लेकिन आयुष बडोनी (नाबाद 55 रन) और अरशद खान (नाबाद 20 रन) की जोड़ी ने आठवें विकेट के लिए महज 42 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 168 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है।

Created On :   12 April 2024 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story