आईपीएल 2024: वानखेड़े के मैदान पर मुंबई और बेंगलुरु की टक्कर, जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

वानखेड़े के मैदान पर मुंबई और बेंगलुरु की टक्कर, जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
  • अपना पांचवां मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस
  • अपना छठवां मैच खेलेगी रॉयल चैलेंजर्स
  • बेंगलुरु पर भारी पड़ी है मुंबई इंडियंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का पच्चीसवां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमों के लिए इस नए सीजन की शुरुआत बिल्कुल एक जैसी ही रही है। जहां मुंबई इंडियंस की टीम को अपने चार मुकाबलों में से महज एक में जीत और तीन में हार झेलनी पड़ी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को भी पांच मुकाबलों में से महज एक में जीत मिली है। जबकि चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की नजर अपनी दूसरी जीत हासिल करने पर होगी। दोनों टीमों का यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग एक जैसा

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमों के लिए इस नए सीजन की शुरुआत लगभग एक जैसी ही है। जहां हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान के खिलाफ हार की हैट्रिक से की थी। लेकिन अपने पिछले मुकाबले में टीम ने दिल्ली को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और राजस्थान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। जबकि टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी इकलौती जीत हासिल की थी। इसलिए इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की नजर अपनी सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल करने पर होगी।

बेंगलुरु पर भारी पड़ी है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रायवलरी काफी पुरानी है। दोनों टीमें आईपीएल में कुल 32 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरीं हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने बढ़त बनाते हुए 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 14 मुकाबले में जीती मिली है। इसके अलावा मुंबई के वानखेड़े मैदान पर दोनों टीमें कुल 9 बार आमने-सामने आई हैं। जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने एकतरफा अंदाज में 6 मुकाबलों में बाजी मारी है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस मैदान पर केवल 3 मुकाबलों में जीत मिली है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: महिपाल लोमरोर।

Created On :   11 April 2024 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story