IPL 2024 Retention Live Updates:: हार्दिक पांड्या ने नहीं छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ, मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज, यहां देखिए सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट

हार्दिक पांड्या ने नहीं छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ, मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज, यहां देखिए सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट
  • हार्दिक पांड्या होंगे आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड खिलाड़ी
  • गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस में जाना लगभग पक्का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की नीलामी से पहले आज सभी फ्रेंचाइजी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने वाली हैं। चूंकि अगले महीने 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होने वाला है। इसलिए सभी टीमें अपने केवल कुछ ही खिलाड़ियों को रिलीज करेगी। जबकि कई टीमों ने खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ ट्रेड कर लिया है। हालांकि, आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड नहीं हो सका और हार्दिक पांड्या अभी भी गुजरात टाइटंस के साथ बने हुए हैं। हालांकि, मुंबई और बैंगलोर की टीम ने अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों से सभी को चौंका दिया क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने कई विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। अगले सीजन के लिए सबसे रिलीज किए गए सबसे बड़े खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा, हैरी ब्रूक, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन और शाहरुख खान शामिल हैं। आइए जानते हैं कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है।

Live Updates

  • 26 Nov 2023 12:19 PM GMT

    बैंगलोर ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज

    पिछले 16 साल से अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जोश हेज़लवुड, वानिंदु हसरंघा, हर्षल पटेल, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, डेविड विली, केदार जाधव, अविनाश सिंह, सोनू यादव और सिद्धार्थ कौल शामिल हैं। 

    टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

    ट्रेड: मयंक डागर।

  • 26 Nov 2023 12:08 PM GMT

    मुंबई ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज

    पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, जाय रिचर्ड्सन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन, राघव गोयल, डुआन यान्सिन और संदीप वॉरियर शामिल हैं।

    टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ।

    ट्रेड: रोमारियो शेफर्ड।

  • 26 Nov 2023 12:06 PM GMT

    गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को किया रिलीज

    अपने चैम्पियन कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई के साथ ट्रेड ना करने वाली गुजरात की टीम ने अपने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें शिवम मावी, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, केएस भरत, दासुन शनाका, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान और ओडियन स्मिथ शामिल हैं।

    टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

  • 26 Nov 2023 12:02 PM GMT

    हार्दिक पांड्या ही रहेंगे गुजरात के कप्तान

    अपने पहले ही सीजन में चैम्पियन और दूसरे सीजन की फाइनलिस्ट टीम गुजरात टाइंट्स ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड नहीं किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक अभी भी टीम के कप्तान बने हुए हैं। हालांकि, अभी संभावनाएं बनी हुई हैं कि ऑक्शन से पहले हार्दिक मुंबई की टीम में शामिल हो सकते हैं।

  • 26 Nov 2023 11:58 AM GMT

    लखनऊ ने दस खिलाड़ियों को किया रिलीज

    अपने शुरुआती दोनों सीजन में प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने दस खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन खिलाड़ियों में डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह और अर्पित गुलेरिया शामिल हैं।

    टीम: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।

    ट्रेड: देवदत्त पडिक्कल।

  • 26 Nov 2023 11:40 AM GMT

    हैदराबाद ने छह खिलाड़ियों को किया रिलीज

    आईपीएल के पिछले सीजन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें हैरी ब्रूक, आदिल रशीद, कार्तिक त्यागी, समर्थ व्यास, विवरांत शर्मा और अकील हुसौन शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पास ऑक्शन के लिए 34 करोड़ रुपए बचे हैं।

    टीम: एडन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, मार्को यान्सिन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजाहक फारूकी।

    ट्रेड: शाहबाज अहमद।

  • 26 Nov 2023 11:23 AM GMT

    कोलकाता ने 12 खिलाड़ियों को किया रिलीज

    आईपीएल के पिछले सीजन प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर फिनिश करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इनमें शाकिब अल हसन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, लिटन दास, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, आर्या देसाई, डेविड वीजा, जॉनसन चार्ल्स, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, और टिम साउदी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास ऑक्शन के लिए 37.2 करोड़ रुपए बचे हैं।

    टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नारायण, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

  • 26 Nov 2023 11:11 AM GMT

    पंजाब ने पांच खिलाड़ियों को किया रिलीज

    आईपीएल के पिछले सीजन प्वॉइंट्स टेबल में नीचे से तीसरे नंबर पर रहने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें भानुका राजपक्षा, शाहरुख खान, राज अंगद बावा, मोहित राठी और बलतेज ढांडा शामिल हैं।

    टीम: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइडे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।

  • 26 Nov 2023 11:08 AM GMT

    राजस्थान ने नौ खिलाड़ियों को किया रिलीज

    आईपीएल के पिछले सीजन टॉप-4 में क्वालिफाई करने के बेहद करीब पहुंचने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जो रूट, जेसन होल्डर, कुलदीप यादव, अब्दुल बासिथ, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, आकाश वशीष्ठ, केएम आसिफ, केसी करियप्पा शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के पास ऑक्शन के लिए 14.5 करोड़ रुपए बचे हैं।

    टीम: संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जैम्पा।

    ट्रेड: आवेश खान।

  • 26 Nov 2023 11:06 AM GMT

    दिल्ली ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज

    आईपीएल के पिछले सीजन नीचे से दूसरे नंबर पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, राइली रूसी, सरफराज खान, रोवमन पॉवेल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, प्रियम गर्ग, रिपल पटेल, अमन खान शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद दिल्ली की टीम के पास ऑक्शन के लिए 28.95 करोड़ रुपए बचे हैं।

    टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश धुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, विक्की ओस्वाटल, एनरिक नॉर्किया, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे।

Created On :   26 Nov 2023 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story