991 खिलाड़ियों ने कराया मिनी ऑक्शन के लिए रेजिस्ट्रेशन, इन खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली 

आईपीएल मिनी ऑक्शन 991 खिलाड़ियों ने कराया मिनी ऑक्शन के लिए रेजिस्ट्रेशन, इन खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली 
हाईलाइट
  • 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते गुरुवार देर रात बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट सभी 10 टीमों के साथ साझा किया। दिसंबर में होने वाले इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनमें 714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों का नाम शामिल है। बीसीसीआई की ओर से साझा की गई खिलाड़ियों की लिस्ट में से टीमों को अहम खिलाड़ियों का नाम 9 दिसंबर तक बीसीसीआई को सौंपना होगा। 

2 करोड़ की बेस प्राइज में नुमनाम भारतीय खिलाड़ी 

इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 21 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है। जिनमें बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरन ग्रीन, केन विलियमसन और निकोलस पूरन जैसे बड़ें खिलाड़ी शामिल है। लेकिन हैरानी की बात यह है 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में किसी भी भारतीय ने अपना नाम नहीं दिया है। यहां तक की 1.5 करोड़ बेस प्राइज में भी कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। 

भारत के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के बेस प्राइज पर कराया है। जिनमें पिछले साल 14 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए मयंक अग्रवाल समेत मनीष पांडे, केदार जाधव जैसे खिलाड़ी शामिल है। 
2 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ी- सैम करन, बेन स्टोक्स, निकोलस पूरन, कैमरन ग्रीन, केन विलियमसन, क्रिस जॉर्डन, टॉम बैंटन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, क्रेग ओवरटन, नाथन कूल्टर-नाइल, फिल सॉल्ट, ट्रैविस हेड, एडम मिल्ने, क्रिस लिन, रिले रोसौव, जिमी नीशम, जेसन होल्डर, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज। 

1.5 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ी- शाकिब अल हसन, जेसन रॉय, हैरी ब्रूक, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, डेविड मालन, जाय रिचर्डसन, विल जैक, एडम ज़म्पा, शेरफेन रदरफोर्ड। 

1 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ी- मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, केदार जाधव, जो रूट, मोहम्मद नबी, मोइसेस हेनरिक्स, मुजीब उर रहमान, मार्टिन गप्टिल, एंड्रयू टाय, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, हेनरिक क्लासेन, रोस्टन चेज, शाई होप, अकील हुसैन, रखीम कॉर्नवाल, डेविड विसे। 
 

Created On :   2 Dec 2022 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story