केएल राहुल बने सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2022 केएल राहुल बने सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
हाईलाइट
  • इस बार आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा
  • केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में जाने से पहले सभी टीमों द्वारा रिटेन किए और ड्रॉफ्ट में शामिल खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं। शुक्रवार को जहां दोनों नई फ्रेंचाइजियों ने लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने अपने खरीदे हुए खिलाड़ियों की सूची जारी की। वहीं अब 2 नई टीमों ने अपने ड्राफ्ट में शामिल 3 खिलाड़ियों के साथ-साथ अगले सीजन के कप्तानों की भी घोषणा कर दी है। अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने ड्रॉफ्ट में शामिल किया है।

बता दें कि, आईपीएल 2022 में दो नई टीमों का टूर्नामेंट में जोड़ी गई हैं यानी अब आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट के लिए इस बार खिलाड़ियों की मेगा नीलामी फरवरी में होने वाला है। फिलहाल जानते हैं नीलामी से पहले सामने आई रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में...

लिस्ट के अनुसार, IPL टीम लखनऊ ने केएल राहुल के साथ मार्कस स्टोयनिस और रवि बिश्नोई को अपनी टीम में शामिल किया है। इनमें पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने के बाद लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस को 9 करोड़ और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं अहमदाबाद हार्दिक पंड्या को 15 करोड़, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को 15 करोड़ और शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ड्राफ्ट और रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लीस्ट

टीम

खिलाड़ी

कीमत

चेन्नई सुपर किंग्स

रवींद्र जडेजा

16 करोड़

  महेंद्र सिंह धोनी

12 करोड़

  मोईन अली

8 करोड़

  ऋतुराज गायकवाड़

6 करोड़

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा

16 करोड़

  जसप्रीत बुमराह

12 करोड़

  सूर्यकुमार यादव

8 करोड़

  कीरोन पोलार्ड

6 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत

16 करोड़

  अक्षर पटेल

9 करोड़

  पृथ्वी शॉ

7.5 करोड़

  एनरिक नोर्किया

6.5 करोड़

पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल

12 करोड़

  अर्शदीप सिंह

4 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स

आंद्रे रसेल

12 करोड़

  वरुण चक्रवर्ती

8 करोड़

  वेंकटेश अय्यर

8 करोड़

  सुनील नरेन

6 करोड़

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन

14 करोड़

  जोस बटलर

10 करोड़

  यशस्वी जयसवाल

4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

केन विलियमसन

14 करोड़

 

अब्दुल समद

4 करोड़

  उमरान मलिक

4 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली

15 करोड़

  ग्लेन मैक्सवेल

11 करोड़

  मोहम्मद सिराज

7 करोड़

लखनऊ

केएल राहुल

17 करोड़

  मार्कस स्टोयनिस

9.2 करोड़

  रवि बिश्नोई

4 करोड़

अहमदाबाद

हार्दिक पंड्या

15 करोड़

  राशिद खान

15 करोड़

  शुभमन गिल

8 करोड़

 

Created On :   22 Jan 2022 5:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story