थाला ने हासिल की एक और उपलब्धि, यलो जर्सी में पूरा किया छक्कों का दोहरा शतक

Thala achieved another feat, completed double century of sixes in yellow jersey
थाला ने हासिल की एक और उपलब्धि, यलो जर्सी में पूरा किया छक्कों का दोहरा शतक
आईपीएल 2023 थाला ने हासिल की एक और उपलब्धि, यलो जर्सी में पूरा किया छक्कों का दोहरा शतक
हाईलाइट
  • पहली पारी के दौरान धोनी ने फैंस को दिया चकमा दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के ओपनिंग एनकाउंटर में गुजरात के खिलाफ चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा टोटल हासिल किया। मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन एक साल बाद मैदान पर वापसी करने वाले थाला धोनी ने आखिरी ओवर में एक छक्का जड़कर पूरी महफिल लूट ली। धोनी ने जोशुआ लिटिल को पिकअप शॉट लगाते हुए चेन्नई की ओर से खेलते हुए आईपीएल में अपना 200वां छक्का जड़ा। एक साल बाद मैदान पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और अपने चिर परिचित अंदाज में गेंद को बाउंड्री से बाहर पहुंचा कर दर्शकों को झूमने की वजह दी।

हालांकि मुकाबले में धोनी को ज्यादा गेंदे खेलने के लिए नहीं मिली। धोनी ने मुकाबले में कुल 7 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 1 छक्के और एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। इससे पहले थाला धोनी के लिए फैंस की दीवानगी अलग ही स्तर पर देखने को मिली। मैच भले ही गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड पर हो रहा था लेकिन बावजूद इसके धोनी धोनी का क्रेज दर्शकों के सर चढ़कर बोला। 

धोनी ने सीएसके के लिए पूरे किए 200 छक्के

मैच के दौरान भले ही धोनी ने कम गेंदें खेली हो लेकिन उन्होंने दर्शकों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। इनिंग के आखिरी ओवर में धोनी ने तीसरी गेंद में जॉशुआ लिटिल की गेंद को स्कायर लेग के ऊपर से सीमा रेखा के पार भेजा। इस छक्के के साथ ही धोनी ने सीएसके की ओर से खेलते हुए 200 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वो एक टीम से खेलते हुए आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले यह कारनामा एबी डीविलियर्स (RCB), कीरोन पोलार्ड (MI), क्रिस गेल (RCB) और विराट कोहली (RCB) कर चुके हैं। इस छक्के के लगते ही नरेंन्द्र मोदी स्टेडियम में बैठे करीब 1,30,000 दर्शक झूम उठे। 

पहली पारी के दौरान धोनी ने फैंस को दिया चकमा दिया

सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही ऋतुराज गायकवाड़ आउट हुए। मैदान पर मौजूद कैमरो की नजर पवेलियन से नीचे उतर रहे महेंद्र सिंह धोनी पर टिक गई। सभी को उम्मीद थी कि अगले बल्लेबाज धोनी ही होंगें लेकिन धोनी ने फैंस को चकमा दे दिया। जैसे ही कैमरे की नजर मैदान पर गई तो रवींद्र जडेजा क्रीज पर पहुंच चुके थे। मैदान पर दर्शकों ने तो यह देख लिया था लेकिन टीवी पर मैच को देख रहे दर्शक चकमा खा गए। 

Created On :   31 March 2023 5:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story