क्राइम: राजधानी दिल्ली में कथित तौर पर चाकू लगने से एक युवक की मौत, जांच जारी

राजधानी दिल्ली में कथित तौर पर चाकू लगने से एक युवक की मौत, जांच जारी
  • राजधानी दिल्ली में चाकू लगने से एक की मौत!
  • मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
  • पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अपूर्व गुप्ता का बयान आया सामने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में कथित तौर पर चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कथित तौर पर इलाके में दो अन्य लोगों को भी चाकू मारा गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

पुलिस का बयान आया सामने

इस मामले को लेकर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अपूर्व गुप्ता का बयान सामने आया है। अपूर्व गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "हमें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से सूचना मिली कि एक घायल व्यक्ति को यहां भर्ती कराया गया था और उसने दम तोड़ दिया। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। दोपहर में दो और लोगों को यहां भर्ती कराया गया। वे भी घायल थे उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। कहा जा रहा है कि ये वही घटना है लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं कर पाए हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान की जा रही है।"

Created On :   17 April 2024 5:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story