बिहार: छठ घाट से लौट रहे परिवार पर सनकी आशिक ने दागी गोली, दो की मौत, चार घायल, जानिए क्या है मामला?

छठ घाट से लौट रहे परिवार पर सनकी आशिक ने दागी गोली, दो की मौत, चार घायल, जानिए क्या है मामला?
  • छठ पूजा पर हिंसा
  • 2 की मौत चार बुरी तरह घायल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के लखीसराय जिले से बहुत बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह यानी 20 नवंबर को जिले में 6 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये सभी एक ही परिवार के हैं और मरने वाले दोनों भाई हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना को पीड़ित के घर से थोड़ी ही दूर पर अंजाम दिया गया है। ये सभी लोग छठ घाट से अर्घ्य देकर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाश युवक ने भाइयों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इलाके में इस घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है।

2 की मौत चार बुरी तरह घायल

गोलीबारी की घटना जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। वहीं चार घायलों को जिला अस्पताल ने तुरंत पटना रेफर किया है। बताया जा रहा है कि घायलों में दोनों मृतकों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ताकि मामले के अंतिम कड़ी तक जाया जा सके। मृतकों की पहचान चंदन कुमार और राजनंदन कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान लवली कुमार और प्रीति कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों घर की बहू हैं। चंदन और राजनंदन के पिता शशि भूषण कुमार और बहन लवली कुमारी हैं। जिन्हें पटना स्थित पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है।

जिले के एसपी ने क्या कहा?

इस मामले पर लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने कहा, "गोली मारने की घटना पीड़ितों के घर के सामने रह रहे आशीष चौधरी नाम के व्यक्ति ने किया है। गोली 6 लोगों को लगी है जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं और जिनको यहां से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है और 1 का यहां पर इलाज चल रहा है। घटना कारण ये है कि आशीष चौधरी का संबंध मृतक पक्ष के लड़की के साथ था और आशीष उनके लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे, आगे की जांच जारी है।"

क्या रही वजह?

इस घटना की तार प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस आरोपी ने गोली चलाई है उसका नाम आशीष चौधरी है। इस पूरे मामले में मृतक चंदन कुमार और राजनंदन कुमार की मां ने बताया कि, वह दुर्गा मंदिर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान पता चला कि पंजाबी मोहल्ला में किसी ने गोली मार दी है। दौड़कर जा रही थीं तो घर के घायल लोगों को रिक्शा पर अस्पताल लाया जा रहा था।

मृतक की बहन से शादी करना चाहता था आरोपी

उन्होंने आगे बताया कि, आशीष ने ही परिवार वालों को गोली मारी है। उसकी इच्छा थी कि हम अपनी बेटी की शादी उससे करा दें। लेकिन इस बात को हमने नहीं माना। जिसकी वजह से उसने गोलियां चला दी और आज घर में मातम पसर गया है। मृतक की मां ने आगे कहा कि, इस मामले में थाना-पुलिस में सब कुछ हो चुका था।

Created On :   20 Nov 2023 5:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story