झारखंड: रांची में ढाबा संचालक की हत्या, हजारीबाग में कांग्रेस नेता को गोली मारी

रांची में ढाबा संचालक की हत्या, हजारीबाग में कांग्रेस नेता को गोली मारी
  • रांची में ढाबा संचालक की हत्या
  • हजारीबाग में कांग्रेस नेता को गोली मारी

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची में शुक्रवार की शाम एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरी घटना में हजारीबाग शहर में शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता और कोचिंग संचालक डॉ. प्रकाश को जमीन विवाद में गोली मार दी गई। वह गंभीर रूप से जख्मी हैं।

पहली घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटुवा इलाके में हुई। यहां शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। ढाबा संचालक का नाम शम्सुल होदा बताया गया है। बताया गया कि शमसुल होदा ढाबा पर बैठे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन्हें खदेड़ कर गोली मार दी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ा दिया।

दूसरी घटना हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहरी इलाके की है। वहां के एक भू-खंड को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. प्रकाश और दूसरे पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। इसी दौरान चलाई गई गोली से वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में रांची लाया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Nov 2023 3:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story