Corona : नागपुर में लगातार चौथे दिन कोई मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: No death in Nagpur on the fourth consecutive day, know - latest figures of Vidarbha
Corona : नागपुर में लगातार चौथे दिन कोई मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
Corona : नागपुर में लगातार चौथे दिन कोई मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दूसरी लहर के दौरान पैदा हुई विषम परिस्थितियों के बाद अब प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। सोमवार को 5,533 सैंपलों की जांच में केवल 33 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। लगातार चौथे दिन शहर में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। दो मृतकों में एक ग्रामीण और एक जिले के बाहर का है। 136 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रिकवरी दर 97.94% पर पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 802 हो गई है। सोमवार को 5533 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 4,589 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 944 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। इनमें से 33 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के 21, ग्रामीण के 11 व जिले के बाहर के 1 सैंपल का समावेश है। इसके साथ जिले के कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,76,794 हो गई है। कोरोना का रिकवरी दर 97.94% हो चुकी है। सोमवार को कुल 136 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं। इनमें शहर के 99 और ग्रामीण के 37 शामिल हैं। इसके साथ ही कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,66,973 हो गई है। इनमें शहर के 3,26,848 और ग्रामीण के 1,40,125 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 802 है। इनमें शहर के 799 और ग्रामीण के 3 शामिल हैं। निजी लैब में 3,338, एम्स में 470, मेडिकल में 319, मेयो में 234, नीरी में 32, आरटीएमएनयू में 196 और एंटीजन में 944 सैंपल्स की जांच हुई। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घटने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या 802 है। इनमें शहर के 799 और ग्रामीण के 3 मरीजों का समावेश है। पिछले 24 घंटे मंे जिले में दो कोरोना मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इनमें से एक मृतक ग्रामीण व एक मृतक जिले के बाहर का है। शहर में किसी की मौत नहीं हुई है। कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 9,019 हो गई है। इनमें शहर के 5,292, ग्रामीण के 2,306 और जिले के बाहर के 2,306 मृतक शामिल हैं। एक्टिव मरीजों में से 583 होम आयसोलेट हैं। 219 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इनमें से मेडिकल में 57, मेयो में 10, एम्स में 11, आईजीआर डीसीएचसी में 3, आइसोलेशन अस्पताल में 3, पांचपावली डीसीएचसी में 5, पांचपावली महिला अस्पताल में 2, एसएमएचआरसी में 4 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती हैं।

कोरोना से 3 ने गंवाई जान 

सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा और नीचे आ गया। अमरावती में एक तथा चंद्रपुर में 2 लोग कोरोना से जंग हार गए। पॉजिटिव मरीजों की तादाद भी काफी कम हो चुकी है। अमरावती जिले में सोमवार को 33 नए मरीज मिले तथा 1 व्यक्ति ने संक्रमण के चलते जान गंवाई। जबकि 210 लोग स्वस्थ भी हुए। वर्धा जिले में 2 पॉजिटिव मिले तथा 20 लोग स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में 25 लोगों ने कोरोना को मात दी तथा 9 लोग संक्रमित पाए गए। चंद्रपुर जिले में 2 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया तथा 15 लोग पॉजिटिव पाए गए। 112 लोग स्वस्थ भी हुए। गड़चिरोली जिले में 13 नए संक्रमित मिले तथा 33 लोग स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 12 लोग स्वस्थ हुए तथा मात्र 2 लोग पॉजिटिव पाए गए। भंडारा जिले में 24 लोग ठीक हुए तथा केवल 4 नए मरीज मिले। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 3 की मौत, 1,157 एक्टिव केस 

अकोला जिले में सोमवार को 2 की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,120 हो गई है। संक्रमितों की तादाद अब घटकर एक दिन में केवल 9 होने से कुल मरीज 57,423 हो गए हैं। 168 लोग डिस्चार्ज हुए, जिससे कुल डिस्चार्ज पाने वाले 55,585 हो गए हैं। 718 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में सोमवार को 18 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मरीज बढ़कर 86,306 हो गए हैं। दो दिन के अंतराल के बाद 1 संक्रमित की मौत होने से मृतकों की संख्या 654 पर पहुंच गई है। 41 मरीज स्वस्थ हो जाने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 85,559 हो गई हैं। 110 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में सोमवार को 32 पॉजिटिव मिलने से कुल संक्रमित बढ़कर 41,262 हो गए हैं। पोर्टल पर एक और बाधित की मौत का पंजीयन किए जाने से मृतकों की संख्या 615 पर पहुंची। 33 लोग स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 40,317 पर पहुंच गई है। 329 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

  
 

 

Created On :   21 Jun 2021 4:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story