पति बना हैवान! दोस्तों से करवाया अपने ही पत्नी का गैंगरेप

rajasthan: husband becomes a gian gets his wife raped in front of his eyes
पति बना हैवान! दोस्तों से करवाया अपने ही पत्नी का गैंगरेप
पति बना हैवान! दोस्तों से करवाया अपने ही पत्नी का गैंगरेप

डिजिटल डेस्क, धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले से एक पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां अपनी आंखों के सामने एक युवक ने अपने दोस्तों से अपनी ही पत्नी का गैंगरेप करवाया। आरोपियों ने ना केवल पीड़िता का रेप किया बल्कि उसके गुपतांग में मिर्च और झंडु बाम लगाने की भी कोशिश की जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। पीड़िता ने अपने पति और आरोपितों के खिलाफ बसेड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया।

पीड़िता की शादी महज 6 महीने पहले 14 जनवरी 2021 को हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज की डिमांड पूरी ना करने पर ससुराल वाले मारपीट और दुर्व्यव्हार किया करते थे। पीड़िता का पति भी उसके साथ काफी दरिंदगी करता था।

वारदात के एक दिन पहले 26 जून की रात करीब 12 बजे पीड़िता का पति किसी व्यक्ति के साथ घर आया। उस रात उस व्यक्ति ने महिला के साथ दरिंदगी की। पीड़िता शोर ना मचा पाए इसलिए उस व्यक्ति ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। 

वारदात वाले दिन पति अपने दूसरे दोस्तों के साथ घर आया और फिर उनसे दो दिन तक अपनी ही पत्नी का रेप करवाया। रेप के बाद पीड़िता के गुप्तांग में मिर्च और बाम भी लगाया जिससे वह बेहोश हो गई। 

अपने साथ हो रहे इस दरिंदगी से तंग आकर पीड़िता ने जब इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो सब सन्न रह गए। इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की खोजबिन और सबूत जुटाने में लगी है। फिलहाल अभी आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Created On :   1 July 2021 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story