अगर आपके घर में है आर्थिक तंगी या उलझा हुआ है कोई केस तो, दशहरे के दिन जरुर करें ये 9 काम   

If you are facing financial crisis or facing problems in court case, do this 9 things on dussehra
अगर आपके घर में है आर्थिक तंगी या उलझा हुआ है कोई केस तो, दशहरे के दिन जरुर करें ये 9 काम   
दशहरा के उपाय अगर आपके घर में है आर्थिक तंगी या उलझा हुआ है कोई केस तो, दशहरे के दिन जरुर करें ये 9 काम   

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरुपों की पूजा अर्चना की गयी। नवरात्रि की नवमी तिथि के बाद दशमी तिथि आती है जिसे दशहरा के नाम से जाना जाता है। मान्यता अनुसार इस दिन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए कुछ अचूक उपाय आपके जीवन में तरक्की के रास्ते खोलते हैं। यही नहीं यह आपके आर्थिक जीवन में सुधार होने की संभावना को भी प्रबल बनाते हैं। तो आईए जानते हैं कि,कौन से है वो 9 कार्य जो दशहरा के दिन किए जाने से उत्तम फल देते हैं। 
 

1  विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन आप अपने शस्त्र की साफ सफाई कर उसकी पूजा करें। 
2  अगर आप का कोई केस उलझा हुआ है तो, दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में केस की फाईल को अपने मंदिर की प्रतिमा के सामने रखें। ऐसा करने से आपके विजय होने की संभावना बढे़गी।  
3  इस दिन सुरजमुखी (सनफ्लावर) की जड़ की विधि पूर्वक पूजा करें। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके परिवार में धन  की कभी कमी नहीं होगी। 
4  इस दिन आप युद्ध कौशल की शिक्षा भी ग्रहण कर सकते हैं। इससे आपके क्षेत्र में सफल होने की संभावना बढ़ती है। 
5  अगर आप कोई उद्योग-धंधे की शुरुवात करने का सोच रहे हैं तो यह दिन स्टार्टअप के लिए काफी शुभ माना गया है। इससे आपके बिज़नेस में 
सफल होने की संभावना अधिक होती है। 
6  माना जाता है कि दशहरे के दिन कन्याओं के लिए दान-पुण्य करने से माता रानी विशेष आशीर्वाद देती हैं। धन की वृद्धि के साथ तरक्की के द्वार भी खुलते हैं। 
7  आपके साहस और शौर्य में वृद्धि लाने के लिए आप दशहरे के दिन श्री राम के 108 नामों का जाप करें। यह विशेष रुप से फलदायी हैं।
8  दशहरे के दिन से आप गायत्री मंत्र का 108 बार पाठ करना शुरु कर सकते हैं। इससे बुद्धि की शुद्धि, निर्मल हृदय व आत्मबल बढ़ता है। 
9  विजय दशमी के दिन दक्षिण दिशा में मुंह करके हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं तथा सुंदरकांड का पाठ करें। इससे परिवार की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।      

Created On :   14 Oct 2021 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story