1 अगस्त को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश - जाने सभी १२ राशियों पर क्या होगा प्रभाव?

know the impact on the 12 zodiac signs of Entering Venus in Virgo
1 अगस्त को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश - जाने सभी १२ राशियों पर क्या होगा प्रभाव?
1 अगस्त को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश - जाने सभी १२ राशियों पर क्या होगा प्रभाव?

 

डिजिटल डेस्क। शुक्र ग्रह 1 अगस्त 2018, बुधवार को दोपहर 12:41 बजे कन्या राशि में परिवर्तन करेगा और 1 सितंबर 2018, शनिवार रात्रि 23:46 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते इस परिवर्तन से राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है और किस तरह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। 

 

 

मेष राशि

शुक्र आपकी राशि से षष्ठम भाव में प्रवेश करेगा। इस समय आपको विविध क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है इसलिए उनसे सावधान रहें, अन्यथा आप उनके षड्यंत्र में फंस सकते हैं। काम में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है और व्यापारी मित्र के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। हो सकता है की आप दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद भी हो जाए। और यदि कोई आवश्यक कार्य न हो तो यात्रा को टालने का प्रयास करें। क्योंकि यह समय में यात्रा के लिए शुभ योग नहीं बन रहे है। वैवाहिक जीवन में भी अशांति हो सकती है। कन्या राशि में शुक्र का प्रवेश होने के कारण से आप लोगों को प्रेम संबंधों में हानि हो सकती है। इसके अतिरिक्त आपको कुछ मानसिक और शारीरिक कष्ट भी मिल सकते हैं।

उपायः शुक्रवार दिन चावल का दान करें एवं शिव जी खीर से अभिषेक करें।

 

 

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इस समय में बच्चे आपसे स्नेह और आपका सम्मान करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हे। धन में वृद्धि संभव है और लॉटरी,श्येर आदि में  लाभ मिलने के योग हैं। वहीं आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन होगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। जो जातक नौकरी के लिए चिंतित हैं उन्हें नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। संतान प्राप्ति के भी योग हो रहे हैं। प्रेम जीवन के लिए यह बहुत अच्छा समय है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दोस्तों अथवा परिजनों के साथ भ्रमण और मनोरंजन के लिए जा सकते हैं| क्रोध करने से बचना हितकर रहेगा।शुक्र का गोचर आपके खर्चों को बढ़ा सकता हे, जिसके कारण आप मानसिक रूप से तनाव में रह सकते हैं। 

उपायः इस समय में माँ दुर्गा की आराधना करें, छोटी कन्याओं को मीठा खिलाएं।

 

 

मिथुन राशि

शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करेगा। इस समय में आपकी लंबे समय से रुकी हुई मनोकामना के पूर्ण होने की प्रबल संभावना बन रही है। आपको आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद लेंगे। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। अच्छे कार्यों के लिए आपको अपने परिवारजनों से भी सहायता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको शुक्र से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

विवाह प्रस्ताव या फिर प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। मन में निरंतर दुविधा बनी रहगी और बिना किसी कारण से आपके भीतर अशांति विकसित हो सकती हे।
बिना बात के गुस्सा करना, चिड़चिड़ाहट, इसका प्रभाव आपके निजी जीवन पर पड़ने की संभावना है। धन को लेकर कोई बड़ा निर्णय ना लें, अन्यथा अंत में घाटा हो सकता है। कार्यस्थल पर सफलता मिल सकती है लेकिन साथ ही विवाद भी बड़ सकता हे।साथ ही किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपायः शुक्रवार को शिव जी को शहद चाडायें एवं चमकीले पात्र से शक्कर का दान करें।

 

 

कर्क राशि

शुक्र आपकी राशि से तृतीय भाव में रहेगा। इस समय में आपका भाग्य बलिष्ट रहेगा। निजी जीवन में मित्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती हे, वेसे शत्रुओं पर आपका भय बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के योग हैं और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। वहीं कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में आपकी सहायता करेगा। सरकार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घर में भाई-बहनों से आपको ख़ुशियाँ प्राप्त होंगी और दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

आपका सामाजिक दायरा और आत्मविश्वास, दोनों ही उन्नत होंगे। आपका आत्मविश्वास आपकी सहायता करेगा और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। 
इस समय भाग्य आपका साथ तो देगा लेकिन जितना अपेक्षा करेंगे उतना नहीं। इस समय में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं को हानि का सामना करना पड़ता है। जितने प्रयास आप कर रहे हैं उसके अनुसार परिणाम मिलने की उम्मीद ना करें। प्रेम संबंधों में शिथिलता आएगी।

उपायः शुक्रवार को छोटी कन्याओं की पूजा करें और उन्हें मिश्री भेंट करे।

 

सिंह राशि

शुक्र आपकी राशि से द्वितीय भाव(धन भाव) में प्रवेश करेगा। इस समय में आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होने के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपको इस गोचर का लाभ मिलेगा और इस समय आप स्वस्थ रहेंगे। इस अवधि में आप कपड़े, आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की ख़रीदारी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए यह बहुत अच्छा समय रहने वाला है और नविन विवाहित जातकों को इस समय संतान प्राप्ति के योग हैं। वहीं छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हें। आपके व्यक्तित्व में एक आकर्षण दिखेगा जिस कारण लोग आपकी ओर खींच सकते हें। कला एवं संगीत जैसे विषयों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस समय शत्रु का भी भय बना रह सकता है। लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा(अन्धविस्वास) करना घातक साबित हो सकता है। जीवन साथी के कारण आपको धन मिलने की प्रबल सम्भावना बन रही है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, साथ ही खर्च बढ़ने के पूरे योग हैं। 

उपायः शुक्रवार को अपनी दाहिने बाजू में अरंड मूल(जड़) धारण करें लाल वस्त्र किसी छोटी कन्या को दान करें।

 

कन्या राशि

शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेस कर रहा हे यह आपके प्रथम भाव में स्थित होगा। इस समय में आपके जीवन में धन एवं ख़ुशियों का आगमन हो रहा हे।इस समय शत्रु भी आपका सामना करने से घबराएंगे। इस समय में ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। इस अवधि में अविवाहित जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं विवाहितों को संतान प्राप्ति के योग हैं।  छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति मिल सकती हे। व्यापार से जुड़े जातकों के व्यवसाय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। कन्या राशि के जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है क्योंकि इसकी वजह से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको चोट लगने की संभावना है इसलिए सावधान रहें। आय बढ़ेगी लेकिन उसके साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। शारीरिक संबंधों के प्रति आपकी रुचि अत्याधिक बढ़ जाएगी, आपके विचार भी इसी के ऊपर केन्द्रित होगे। बहुत हद तक उम्मीद है कि आप अपनी किसी महिला मित्र की तरफ आकर्षित हो जाएं।

उपायः भगवान शिव को सफेद चंदन का तिलक लगायें एवं दूध चढ़ाएँ।

 

 

तुला राशि

शुक्र आपकी राशि से द्वादश भाव (बाहरावै भाव) में रहेगा। इस समय में धन लाभ के योग हैं। मित्रों की ओर से भी आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं और एक अच्छी जीवन शैली का आनंद प्राप्त करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं। इन विचारों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। मित्रों से अधिक आशा ना रखें आपको निराश कर सकता है। आपको सिर्फ और सिर्फ अपने आत्मबल और श्रम पर ही निर्भर होकर आगे बढ़ना ही सही होगा। आप अपनी सामाजिक और पारिवारिक छवि बिगड़ने से बचाएं। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक बढ़ेगी जिस कारण से घर में अशांति का वातावरण हो सकता हे। परिवारजनों या रिश्तेदारों के साथ कहा-सुनी हो सकती है और धन का अधिक व्यय होने की संभावना है।

उपायः भगवान शिव का दही से अभिषेक कर सफेद फूल चढ़ाएँ।

 

वृश्चिक राशि

शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव (ग्याहरवे भाव) में रहेगें। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो सकती हे। आपके खान-पान और रहन-सहन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रेम के विषय में भी आपको पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता हे और अपने प्रेमी के साथ आप मौज-मस्ती के साथ बहस भी हो सकती है जिस कारण अचानक संबंध टूटने तक की नौबत आ सकती है। पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। मसालेदार भोजन,मादक पदार्थ और मदिरापान से दूरी बनाये रखें। अपने मित्रों की सूची में बढ़ोत्तरी ना करें। व्यर्थ के मित्र बनाकर आप अपने धन और ऊर्जा की ही हानि करेंगे। वर्तमान नौकरी से आपका मन ऊब सकता है और नए नौकरी की तलाश कर सकते हैं।

उपायः अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएँ और उसमे प्रतिदिन जल अर्पित करें।

 

धनु राशि

शुक्र आपकी राशि से दशम भाव में रहेगा। इस समय आपका स्वस्थ कुछ कमजोर पड़ सकता है इसलिए अपना ध्यान रखें। वहीं धन के लेनदेन में सावधानी रखें अन्यथा धन हानि का भय है। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी रह सकता है। इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्य के समय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य न खोएं और परिस्थितियों का डटकर सामना करें। आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है इसलिए सावधान रहें और चतुराई से उनका सामना करें। महिलाओं का सम्मान करें। किसी विषय पर अनुभवी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। प्रयास करें कि वरिष्ठ कर्मियों से आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहें। आपकी कार्यकुशलता पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है। अन्य लोग भी आपकी छवि को दूषित करने का प्रयास कर सकते हे । प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी और व्यर्थ के खर्च भी बढ़ जाएंगे। कुछ भी हो जाए आप अपने क्रोध को नियंत्रित में रखें। अपने ऑफिस या कार्य क्षेत्र में लोगों को सम्मान की द्रष्टि से ही देखें, अपने कुशल व्यवहार से उच्च अधिकारियों पर अपना प्रभाव छोड़ें जो आनेवाले जीवन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

उपायः शिव जी को जल में शहद मिला कर चाडाए एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

 

 

मकर राशि

शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में जाएगा। इस समय विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग हैं। आप कपड़े, आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक वस्तु आदि ख़रीद सकते हैं। 
वर्तमान नौकरी में स्थानांतरण अथवा नई नौकरी मिलने के योग हैं। वेसे नौकरी में परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकार की किसी योजना से आप लाभान्वित हो सकते हैं। 
समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। मित्र एवं जीवनसाथी की सहायता से आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हें। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी रह सकती है। पिता से अनबन होने की पूरी-पूरी संभावना है। स्वमं पर ना तो ज्यादा भार डालें और ना ही अकारण किसी से आशा रखें और अपने आचरण को शुद्ध रखें। आपको छोटी-मोटी पीड़ा हो सकती है लेकिन इससे आपके जीवन पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अपनी रुचि बढेगी एवं  लाभ प्राप्त होगा।

उपायः ॐ नम: शिवाय’’ का जप करें एवं शुक्रवार को शुक्र यंत्र स्थापित करें।

 

 

कुंभ राशि

शुक्र आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश करेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी और आप धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। जीवन में अनेक ख़ुशियों के रंग-बिरंगे छोटे-छोटे पल आएंगे और पारिवारिक जीवन भी प्रसन्नचित रहेगा। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं अतः इन विचारों पर नियंत्रण रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हे। छात्रों को इस समय में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।आपको अपने विचारों पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करना चाहिए। मदिरापान की लत है तो उसमें कमी कीजिए अन्यथा कोई रोग होने की पूरी-पूरी संभावना है। इस समय आपको कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आपको अपने वचनों के कारण से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में समस्या आ सकती हैं।

उपायः शुक्रवार को अपने दाहिने हाथ में काले वस्त्र में रख कर शमी की मूल (जड़) धारण करें।

 

 

मीन राशि

शुक्र आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेगा। इस समय ऐसा कोई भी कार्य न करें जिस कारण से आपके मान-सम्मान में कमी आए। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इस बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। धन की हानि भी संभव है इसलिए रुपय-पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी अवश्य रखें। इस समय आप यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित जीवन में तनाव पैदा हो सकता है, जिस कारण मानसिक अशांति जन्म ले सकती हे। 
प्रेम संबंधों में भी यह समय अच्छा नहीं है। शत्रुता बढ़ सकती है जो आपको विचलित कर सकती है।आपको इस एक महीने अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

उपायः शिव जी को समर्पित कर छोटी कन्याओं को सफेद वस्तुओ का दान करें।

 

 

 

Created On :   26 July 2018 6:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story