कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातको को सेहत सम्बन्धी मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपकी मानसिक उलझने कम हो सकती है। यात्रा का योग बनेगा यात्रा धार्मिक भी हो सकती है। भाग्य आपके लिए शुभ फल देने वाला बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग के आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के योग रहेंगे। संतान की सेहत का ध्यान रखे। प्रेम प्रसंग के मामलों में अहंकार से बचने की सलाह रहेगी।  

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को सेहत से जुडी कोई समस्या परेशानी दे सकती है। दैनिक कामकाज को लेकर इस सप्ताह आलस्य आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाये रखने की सलाह रहेगी। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। यात्रा का योग बनेगा तथा उस आपका धन खर्च भी होगा। संतान से आपको लाभ मिलेगा। प्रेमी वर्ग के लिए सप्ताह कोई खुशखबरी दे सकता है।  

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चल रही परेशानियों में इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है। कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपके लिए अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपके खर्चे बढ़ सकते है अतः सोच विचार कर खर्च करे साथ ही अपनी सेहत का उचित ध्यान रखे। इस सप्ताह भाई -बहनों के साथ आपके मतभेद न हो इसका पूर्ण ध्यान रखे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी अड़चने इस सप्ताह आपकी दूर हो सकती है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातको को सेहत से जुडी दिक्कतें परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातको के लिए सप्ताह सकारात्मक तथा लाभ देने वाला रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे। धन का लाभ आपको मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से सप्ताह आपके लिए शुभ बना रहेगा। छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातको को सफलता मिल सकती है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको का मन कुछ विचलित सा बना रह सकता है। इस सप्ताह खानपान का उचित ध्यान रखे पेट से सम्बंधित कोई विकार आपको परेशान कर सकता है। नौकरी से जुड़े जातको के लिए सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह अधिकारी वर्ग की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। इस सप्ताह आपके खर्च बढ़ेंगे। दौड़भाग की अधिकता भी इस सप्ताह आपके लिए बनी रह सकती है। जीवनसाथी से दुरी संभव है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको के अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते है। सरकारी कार्यो में अगर किसी तरह की कोई समस्या बनी हुयी थी तो वह इस सप्ताह दूर हो सकती है। यात्रा का योग बनेगा। पारिवारिक लोगो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह भाग्य का सहयोग आपको अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा तथा उनको अपने कार्यक्षेत्र में कोई नयी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको क्रोध से बचने की सलाह रहेगी।

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातको को धन लाभ हेतु भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपका पराक्रम तथा आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा बना रहेगा। भाई बहनों से उचित लाभ तथा सहयोग आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से सम्बंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बनाये रखने की सलाह रहेगी। छात्र वर्ग इस सप्ताह मौजमस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। संतान की सेहत का ध्यान रखे।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को पारिवारिक लोगो का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह धन का लाभ आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में कोई डील आपके पक्ष में आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनके द्वारा आपको लाभ मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखे। मकान जमीन से सम्बंधित कोई विचार इस सप्ताह आपके मन में आ सकते है। घरेलु कार्यो पर आपका धन खर्च हो सकता है।   

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको के लिए शुरुआत में यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। कामकाज को लेकर यह सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा। इस सप्ताह दौड़ भाग के चलते आप शारीरिक थकावट महसूस कर सकते है। इस सप्ताह आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सचेत रहने की सलाह है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखे।  

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातको को कामकाज से सम्बंधित यात्रा का योग बन सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते है। विवाहित लोगो के लिए यह सप्ताह अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक क्रियाशील रहेंगे। पारिवारिक लोगो के साथ बातचीत के दौरान थोड़ा संयम बनाये रखे। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखे दर्द की शिकायत हो सकती है।  

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातको को अचानक धन का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपको उपहार तथा मान सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस सप्ताह यात्रा का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ तथा सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत तथा खान पान का ध्यान रखने की जरुरत रहेगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपकी सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 जून से 19 जून 2022 तक:- ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। धन का लाभ आपको मिलेगा। मित्रो के द्वारा आपको इस सप्ताह अच्छे लाभ मिल सकते है। मकान जमीन से जुडी दिक्कतें इस सप्ताह दूर होगी। व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह अच्छा मुनाफा मिल सकता है। छात्रों के लिए सप्ताह सकारात्मक बना रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा।
 
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   11 Jun 2022 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story