कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की शुरुआत खर्च और भागदौड़ के साथ हो सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको नए कार्य मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ मनमुटाव संभव है। आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआती भाग में अच्छे धन लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अपने कार्यो में अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में आपकी यात्रा का योग बन सकता है तथा यह यात्रा व्यापारिक भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में इस हफ्ते स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। अहंकार तथा नकारात्मकता से दूर बने रहने की सलाह रहेगी।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आपको अधिकारी वर्ग का अच्छा सहयोग मिलेगा। धन लाभ को लेकर यह हफ्ता आपको अच्छा लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। हफ्ते के अंतिम भाग में कोई तनाव आपको परेशान कर सकता है। आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। यात्रा में कष्ट मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। नई जॉब को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। धन का लाभ आपको मिल सकता है, लेकिन उसके लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। छात्र वर्ग का मन भटक सकता है। सेहत ठीकठाक बनी रहेगी।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते थोड़ी बहुत दिक्कतें बनी रह सकती हैं, लेकिन भाग्य आपकी मदद करेगा। इस हफ्ते आपके क्रोध तथा अहंकार में वृद्धि हो सकती है, अत: संयम से काम लें। इस हफ्ते आपका बड़बोलापन कोई समस्या न उत्पन्न करे, इसका ध्यान रखें। घरेलू सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार से अच्छा लाभ मिलने का योग रहेगा। आपकी व्यापारिक साझेदारी और मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा, लेकिन हफ्ते के मध्य भाग में सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। इस हफ्ते अपने आप में ही सोच-विचार करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है, इससे बचें। खर्च पर नियंत्रण रखें।

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आपका कोई पुराना काम आपको लाभ दे सकता है। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। छात्र वर्ग को कुछ चिंता बनी रह सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि के योग रहेंगे। व्यापारिक वर्ग को लाभ मिल सकता है। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने के संकेत दे रहा है। इस हफ्ते आपको लेखन और बैंकिंग के कार्यो से भी लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते किसी व्यापारिक डील को लेकर कुछ असमंजस बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी में न पड़ें। कुछ व्यर्थ का खर्च हो सकता है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको व्यापार और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपके जीवनसाथी को कामकाजी क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। हफ्ते का मध्य भाग धन का लाभ दे सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते पारिवारिक मसलों में अपनी राय देने से बचें। इस हफ्ते भाग्य पक्ष कुछ कमजोर बना रह सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता आर्थिक उन्नत्ति देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के जातकों के लिए हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें, विशेषकर संतान के साथ। सेहत का ध्यान रखें, अधिक दौड़भाग कष्ट दे सकती है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी-पेशा वर्ग को यह हफ्ता सफलता देगा। मित्र और भाई से लाभ व सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते क्रोध से बचना आपके लिए हितकर रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग सेहत और कामकाज को लेकर कुछ समस्या दे सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक:- इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासों में इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आलस्य से दूर रहना आपके लिए फायेदमंद हो सकता है। इस हफ्ते अच्छा धन का लाभ आपको मिल सकता है।

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   17 Oct 2021 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story