साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-   ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातको को धन का लाभ मिलेगा। आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। प्रेमप्रसंग के लिहाज से यह सप्ताह शुभ समाचार दे सकता है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्तिथि आपके पक्ष में बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग में यात्रा का योग बन सकता है। सेहत सम्बन्धी परेशानी में आपको राहत मिलेगी। आपको कार्यो में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। 

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को नौकरी के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह अधिकारी वर्ग के लोग आपके पक्ष में बने रहेंगे तथा आपको लाभ भी देंगे। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। धन का आवागमन आपके लिए इस सप्ताह अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग द्वारा किये जा रहे प्रयास सफल हो सकते है। सप्ताह के अंतिम भाग में यात्रा तथा खर्च का योग बन सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। आपके दैनिक कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्तिथियां अच्छी बनी रहेंगी। आपको कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कुछ अच्छे समाचार मिल सकते है। इस सप्ताह आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी। इस सप्ताह किसी काम को लेकर थोड़ी दौड़ भाग हो सकती है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातको को शुरूआती दिनों में सेहत तथा धन का खर्च परेशान कर सकता है। पुरानी चल रही समस्याओं में इस सप्ताह आपको आराम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। नौकरी वर्ग के जातको को इस सप्ताह अधिकारी वर्ग का सहयोग कुछ अच्छे लाभ दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ दिक्कतें मिल सकती है। इस सप्ताह आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको को कामकाज से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपने व्यापार में वृद्धि हेतु अच्छे अवसर मिल सकते है। इस राशि से सम्बंधित कुछ जातको को विवाह हेतु अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है। सप्ताह के मध्य भाग में अपनी सेहत तथा खर्च का ध्यान रखे। आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनो का सहयोग आपको लाभ देगा। धार्मिक कार्यो में रूचि अधिक बढ़ सकती है।  

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको का खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम काज को लेकर आपके लिए समय अच्छा बना रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग को लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा तथा सुखद व्यतीत होगा। सेहत सम्बन्धी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। संतान के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा दिक्कत वाला रह सकता है। धार्मिक स्थल पर दान दे सकते है।  

तुला लग्नराशि (Libra):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातको को धन सम्बन्धी परेशानी में कुछ राहत मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कार्यो को लेकर दवाव अधिक बना रह सकता है। आपको किसी नये कार्य की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमप्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी तथा संतान के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस सप्ताह किसी यात्रा का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखे तथा व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखे।  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकते है। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। इस सप्ताह व्यापार के क्षेत्र में साझेदारो के साथ समंजस्य बना कर चले। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। घरेलु कार्यो पर आपका धन खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखे। इस सप्ताह व्यर्थ के खर्च तथा वाद-विवाद से अपने आप को दूर रखे।  

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको का पराक्रम तथा आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा जिसके चलते कार्यो में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों द्वारा आपको लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे। कामकाज को लेकर स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग में कुछ उलझने आपको परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह परीक्षा में सफलता मिलेगी। सप्ताह का अंतिम भाग कोई शुभ समाचार तथा धन का लाभ दे सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤   कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातको की आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी। लोगो के मध्य आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। काम काज के सिलसिले में इस सप्ताह आपकी दौड़ भाग बनी रहेगी जो आपको लाभ दे सकती है। वैवाहिक जीवन तथा प्रेमप्रसंग में एक दूसरे के साथ तर्क वितर्क से बचे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ उलझने तथा तनाव परेशान कर सकते है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤    कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातको के जीवन में सुख सुविधाओं तथा प्रेम भाव में वृद्धि के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह भाग्य का सहयोग आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। भाई का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। इस सप्ताह विवाह योग्य जातको के लिए रिश्ते आ सकते है। व्यापारिक साझेदारो द्वारा इस सप्ताह आपको लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤    कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको की कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्रा का योग बन सकता है। कार्यस्थल पर इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते है। सप्ताह के मध्य भाग में आपको धन का लाभ मिल सकता है साथ ही आपका कोई अधूरा कार्य पूर्ण हो सकता है। सेहत के लिहाज से सप्ताह आपको कुछ परेशान कर सकता है अतः सेहत का  ध्यान रखे। संतान तथा भाई बंधुओं के साथ वैचारिक मतभेद की सम्भावना रहेगी।

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   24 July 2021 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story