मनोरंजन: परिणाति चोपड़ा के बाद अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े करने जा रही शादी? क्रिकेटर संग जुड़ रहा एक्ट्रेस का नाम

परिणाति चोपड़ा के बाद अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े करने जा रही शादी? क्रिकेटर संग जुड़ रहा एक्ट्रेस का नाम
  • एक्ट्रेस पूजा हेगड़े करने जा रही शादी?
  • क्रिकेटर संग जुड़ रहा एक्ट्रेस का नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म जगत से कोई ना कोई अफेयर और शादी की खबरें अक्सर चर्चा में रहती है। इस साल बॉलीवुड में तीन बड़ी शादियां हुई हैं जिसमें कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी के बाद बीते दिनों परिणीति चोपड़ा ने भी सात फेरे ले लिए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की है। वहीं इस बिग पंजाबी वेडिंग के बाद अब बी टाउन के गलियारों से एक और शादी की खबर आ रही है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। खबरें है कि, एक्ट्रेस पूजा जल्द ही शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस किसी एक्टर से नहीं बल्कि क्रिकेट से शादी करने जा रही है!

पूजा हेगड़े करने जा रही शादी?

तेलुगु मूवी मनोरंजन वेबसाइट सिने जोश की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूजा हेगड़े मुंबई बेस्ड एक क्रिकेटर से जल्द ही शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस बारे में कुछ ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। वैसे ये पहली बार नहीं है कि पूजा का नाम किसी क्रिकेटर से जुड़ा है। इससे पहले, कई बार दावा किया गया था कि पूजा हेगड़े कर्नाटक के एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि पूजा ने इन सब रुमर्स को गलत बताते हुए खुद को सिंगल बताया था।

सलमान खान संग थे पूजा के अफेयर के चर्चे

बता दें कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म की रिलीज के दौरान सलमान खान और पूजा हेगड़े की डेटिंग की अफवाहें तेज हुई थी। ऐसी अफवाहों तब उड़ी जब फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है। क्रिटिक ने ये भी कहा था कि दोनों डेटिंग कर रहे थे। लेकिन इव अफवाहों को पूजा ने खारिज किया था और कहा था कि वे अभी सिंगल हैं और करियर पर फोकस कर रही हैं।

एक्ट्रेस के पास नहीं है कोई फिल्म

पूजा हेगड़े ने ये साल 2016 में आई फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे एक्टर ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं थी। पूजा हेगड़े ने 'राधे श्याम', 'सर्कस', 'आचार्य', 'बीस्ट' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्में की हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं हैं। वहीं अब उनके हाथ में कोई नया ऑफर भी नहीं है। जहां फैन्स महेश बाबू और त्रिविक्रम के साथ आ रही फिल्म "गुंटूर कारामू" बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की उम्मीद कर रहे थे। वहीं, एक्ट्रेस ने इस मूवी से खुद को बाहर करने का फैसला कर लिया। क्योंकि इस मूवी में लगातार कई बदलाव हो रहे थे और कई सीन फिर से शूट होने थे। इसलिए डेट्स की दिक्कतों के कारण उन्होंने इस मूवी को न करने का फैसला किया।


Created On :   26 Sep 2023 11:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story