अपकमिंग फिल्म: पूजा हेगड़े के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे अहान शेट्टी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'सनकी'

पूजा हेगड़े के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे अहान शेट्टी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म सनकी
  • पूजा हेगड़े के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे अहान शेट्टी
  • इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'सनकी'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने मिलन लुथरिया की 'तड़प' से साल 2021 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अहान के साथ एक्ट्रेस तारा सुतरिया लीड रोल में नजर आईं थीं। वहीं अब अहान शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बहुत जल्द वे बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की नई फिल्म 'सनकी' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है और साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। वहीं इस फिल्म में अहान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

मेकर्स ने किया फिल्म का अनाउंसमेंट

मेकर्स ने फिल्म सनकी का अनाउंसमेंट कर दिया है और साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। साजिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि "वैलेंटाइन डे पर सनकी सिनेमाघरों पर कब्जा करने की राह पर है।' बता दें कि अहान शेट्टी स्टारर ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े -गोवा में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं एक्‍ट्रेस पूजा हेगड़े, फोटोज की शेयर

बता दें कि ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जिसमें अहान शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा हेगड़े संग रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब पूजा और अहान साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। रजत अरोरा ने इस फिल्म की कहानी को लिखा है वहीं अदनान ए. शेख और यासिर जाह फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़े -शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'देवा' का पहला शेड्यूल मुंबई में पूरा

तारा सुतारिया के साथ अहान ने किया था डेब्यू

'सनकी' अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है वहीं अहान शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'तड़प' फिल्म जगत में कदम रखा था। इस फिल्म में तारा सुतारिया और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। हालंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में अहान की इस अगली फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं।

Created On :   9 March 2024 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story