ऋतुराज सिंह निधन: मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत
  • मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा
  • 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर ऋतुराज सिंह ने 59 साल की उम्र इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऋतुराज इन दिनों टीवी के फेमस शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। एक्टर के अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हार्ट अटैक आने की वजह से एक्टर की मौत हो गई। 90 के‌ दशक में जी टीवी पर आने वाले रिएलिटी गेम शो 'तोल मोल के बोल' को होस्ट से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले ऋतुराज सिंह ने टीवी पर कई सीरियल्स, ढेरों फिल्मों और ओटीटी शोज में काम‌ किया था। एक्टर की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दिवाना था।

अमित बहल ने की मौत कंफर्म

खबरों के मुताबिक ऋतुराज के अच्छे दोस्त रहे अमित बहल ने एक्टर के निधन को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा, "हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले पेनक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हार्ट प्रोब्लम हुईं और उनका निधन हो गया।"

यह भी पढ़े -बाफ्टा पुरस्कार '20 डेज इन मारियुपोल' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार

सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स दे रहे हैं श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां भी एक्टर को श्रद्धांजलि दे रही हैं। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने एक्टर को श्रद्धांजली दी। अरशद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ऋतुराजका निधन हो गया। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, वह एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया... आपकी याद आएगी भाई..."। एक यूजर ने लिखा, 'सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया। 'दूसरे यूजर ने लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' एक और यूजर ने लिखा, 'अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।'

यह भी पढ़े -बाफ्टा पुरस्कार सर्जरी से उबरकर केट घर पर हैं, विलियम अकेला दिखे

कई टीवी शो मे किया काम

90 के‌ दशक में जी टीवी पर आने वाले रिएलिटी गेम शो 'तोल मोल के बोल' को होस्ट कर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले ऋतुराजt सिंह ने टीवी पर कई सीरियल्स, ढेरों फ़िल्मों और ओटीटी शोज में काम‌ किया था। 1993 में जी टीवी पर आने वाला उनका टीवी शो 'बनेगी अपनी बात' भी काफी फेमस हुआ था। उन्होंने 'हिटलर दीदी', 'ज्योति', 'शपथ', 'अदालत', 'आहट', 'दीया और बाती', वॉरियर हाई', 'लाडो 2', ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स में ‌खास रोल प्ले कियाा। इसके अलावा एक्टर ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म के अलावा कई ओटीटी शोज में भी काम किया था।

यह भी पढ़े -बाफ्टा पुरस्कार दीपिका पादुकोण ने जोनाथन ग्लेजर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान सौंपा


Created On :   20 Feb 2024 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story