भोजपुरी सिनेमा: पावरस्टार पवन सिंह के साल 2023 के टॉप 5 गाने सुनिए, थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर, इस एक्ट्रेस के साथ इस साल मचाया खूब धमाल

पावरस्टार पवन सिंह के साल 2023 के टॉप 5 गाने सुनिए, थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर, इस एक्ट्रेस के साथ इस साल मचाया खूब धमाल
  • पवन सिंह के पांच गानों ने इस साल मचाया खूब धमाल

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के लिए साल 2023 बेहद ही खास रहा है क्योंकि इस इंडस्ट्री के गाने ने चारों तरफ खूब धमाल मचाए हैं। शादी विवाह से लेकर किसी भी शुभ अवसर पर भोजपूरी गाने का क्रेज साफतौर पर देखा जाता है। खास कर पवन सिंह के गाने का। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का पावरस्टार के नाम से मशहूर हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि अगर ये जिस गाने में अपनी भूमिका निभा दें वो गाना सुपर डुपर हिट हो ही जाता है।

इस साल भी पावरस्टार के गाने, सोशल मीडिया पर गदर मचा कर रखा हुआ है। पवन सिंह द्वारा गाए कई गानों ने करोड़ों व्यूज बटोरों हैं तो कितने गानों ने 100 मिलियन व्यूज पार कर चुके हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी गाने रहे हैं जिन पर पवन सिंह ऐसे थिरके हैं कि उनका मूव सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए हैं जिनका यूजर्स आज भी कॉपी कर उन्हें कॉम्पीटीशन देने की कोशिश करते हैं। तो आइए पवन सिंह के ऐसे पांच गानों की लिस्ट बताते हैं जो व्यूज के मामले में हिंदी सिनेमा के गानों से पीछे नहीं हैं साथ ही ये आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

धनी हो सब धन

पवन सिंह का साल 2023 का सबसे सुपरहिट सॉन्ग 'धनी हो सब धन' है। जिसे यूट्यूब पर अब तक 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना इस साल के जनवरी महीने में रिलीज हुआ था। जिसे अब तक 25 करोड़ लोगों ने देखा है। वहीं 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। सिंह के साथ इस गाने में एक्ट्रेस क्वीन शालिनी मौजूद हैं। गाने में दोनों स्टार्स की नोक झोंक को दर्शकों ने काफी पंसद किया था।

पियर फराक वाली

इस लिस्ट में 'पियर फराक वाली' भी है। पवन सिंह के इस गाने को दर्शकों से काफी प्यार मिला है जिसकी वजह से केवल सात महीने में गाने को 180 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने की लाइक एक मिलियन होने वाले हैं। पवन सिंह के साथ इस गाने को अनुपमा यादव ने भी गाया है। इस गाने को आप यूट्यूब चैनल MMB Records Bhojpuri पर सुन सकते हैं।

राजाजी के दिलवा

पवन सिंह का इस साल का सबसे सुपरहिट गानों में 'राजाजी के दिलवा' भी शामिल है। इस गाने को अब तक 14 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह अपने पत्नी के साथ लड़ते हुए नजर आए थे। इसे आप यूट्यूब चैनल डीआरएस पर सुन सकते हैं। पवन सिंह के साथ एक बार फिर इस गाने में क्वीन शालिनी को देखा गया था। पिछली बार की तरह इस बार भी दर्शकों ने एक बार फिर से जमकर प्यार बरसाया था और गाने को सुपरहिट की लिस्ट में शामिल कर दिया था।

राजा जी

सुपरहिट गानों की लिस्ट में 'राजा जी' भी है। इस गाने को इस साल के जून के महीने में यूट्यूब चैनल आदिशक्ति फिल्म्स पर रिलीज किया गया था। जिसे अब तक 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को पवन और शिवानी सिंह ने मिलकर गया है। जबकि गाने की लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखी थी। यह गाना अभी तक शादी समारोह का शान बना हुआ है।

धनिया ए जान

पवन सिंह का साल 2023 का पांचवा सुपरहिट गाना 'धनिया ए जान' है जिसे करीब तीन महीने के अंदर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे यूट्यूब चैनल Usha Films पर रिलीज किया गया था। यह गाना पूरी तरह गांव पर फिल्माया गया है जिसमें पत्नी, पति को खेत में खाना खिलाने के लिए खाना ले जारी है। यह गाना सुनने में बेहद ही रोचक है। पवन सिंह ने साल 2023 में इन गानों के अलावा बहुत सारे हिट गाने दिए हैं जिनमें से ये चुनिंदा गाने हैं।

Created On :   19 Dec 2023 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story