एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अपने पार्टनर से मिला धोखा, इमोशनल होकर बोली- तुम भी निकले बेवफा, फैंस को याद आए पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अपने पार्टनर से मिला धोखा, इमोशनल होकर बोली- तुम भी निकले बेवफा, फैंस को याद आए पवन सिंह

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह का दिल टूट गया है क्योंकि उनका प्यार अब किसी और का होने जा रहा है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस पूरी तरह टूटती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके आंखों में आंसू साफ तौर पर देखा जा सकता है। जी हां उनके नए गाने में उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दे दिया है। जिसकी वजह से वह अपने आप को संभाल नहीं पा रही हैं। बता दें कि, होली के मौके पर अक्षरा सिंह ने एक नया गाना रिलीज किया है। जिसमें वो बड़ी ही इमोशनल दिखाई दे रही हैं। इस गाने पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

हिट हुआ अक्षरा का गाना

क्वीन अक्षरा के नए गाने के बोल "बेवफा रंग" है। इस गाने में अक्षरा के पार्टनर कहीं और शादी करने के लिए तैयार हो गए है। जिसकी वजह से अक्षरा उसे बेवफा बताते हुए बधाई दे रही हैं। इस गाने को अक्षरा के डाईहार्ट फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। अक्षरा के इस नए गाने को अब तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। अब तक इस गाने को 1.50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि18 हजार लोगों ने लाइक भी किया है।

रवि ने किया है गाने को डॉयरेक्ट

इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है। जबकि गाने की लिरिक्स अखिलेश कश्यप और रतन राजगुरू ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स और वीडियो का डॉयरेक्शन रवि पंडित ने किया है। जो भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े सुपरस्टार्स के गाने को डॉयरेक्ट कर चुके हैं। इनमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, नीलम गिरी, रितेश पांडे और अरविंद अकेला कल्लू जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

गौरतलब है कि, फैंस को अक्षरा सिंह का यह नया गाना खूब भा रहा है। यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में अपनी चहेती एक्ट्रेस के लिए भर-भर के कमेंट्स कर रहे हैं। विषु नाम के एक यूजर ने लिखा "आई लव दिस सॉन्ग।" जबकि एपी इंटरटेनमेंट नाम के एक अन्य यूजर ने सुपरस्टार पवन सिंह का जिक्र करते हुए लिखा "हम तो आज भी इंतजार करते हैं कि आप और पवन सिंह साथ में मिलकर काम करों, संभव है कि नहीं ये आप लोग जानिए लेकिन हम फैंस आप दोनों को एक बार फिर से देखना चाहते हैं।"

दोनों की जोड़ी रही है हिट

इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह भी नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स की जोड़ी पर पहले भी फैंस अपना प्यार लुटा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा और विशाल एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखा जा चुका है। विशाल और अक्षरा की जोड़ी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है। इनमें डॉन्ट टॉच माई हैंड, दोष नईखे बंगलिनिया के और फलनवा के बेटा सपनवा में आता है जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग शामिल है। इन सभी गाने को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।


 

Created On :   26 Feb 2023 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story