सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नए लुक के साथ एक और धमाका, फैंस ने कहा- अधुरा है आपके बिना भोजपुरी सिनेमा

ट्रेंडिंग स्टार का नया धमाका सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नए लुक के साथ एक और धमाका, फैंस ने कहा- अधुरा है आपके बिना भोजपुरी सिनेमा

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक और धमाका किया है। अपने चाहने वालों के लिए सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक और गाना रिलीज किया है। इस गाने पर भी फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। खेसारी लाल यादव का यह गाना अन्य गानों से अलग देखा जा सकता है। इस गाने में ट्रेंडिंग स्टार का लुक काफी अनोखा है। इस गाने में सुपरस्टार का नया अवतार फैंस को खूब भा रहा है।

गाने को मिले लाखों व्यूज

सुपरस्टार के नए गाने के बोल "देवरा भईल दतार" है। इस गाने को दर्शकों की ओर से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि, इस गाने को आज सुबह यानी 17 फरवरी को यूट्यूब चैनल "सारेगामा हम भोजपुरी" पर रिलीज किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए महज 12 घंटे हुए हैं। लेकिन इसे अब तक 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि खेसारी लाल यादव के इस नए गाने को यट्यूब पर एक लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

शिल्पी के लटके-झटको से फैंस हुए दिवाने

इस गाने में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर डांसर शिल्पी राघवानी भी नजर आ रही हैं। जिनके डांस मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखी जाती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर इंस्टाग्राम पर रिल्स शेयर करती रहती हैं। जिस पर फैंस भी अपना भरपूर प्यार लूटाते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी जबरदस्त देखी जा सकती है। दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

खेसारी बिना भोजपुरी है अधुरा

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने के बोल यादव मुकेश ने लिखे हैं। वहीं इस गाने की म्यूजिक रोशन सिंह और वीडियो का डॉयरेक्शन टीम संजू ने संभाला है। खेसारी के नए सॉन्ग को फैंस पंसद तो कर ही रहे हैं। साथ ही यट्यूब के कमेंट बॉक्स में सुपरस्टार के लिए खूब प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं। सुखदेव नाम के फैन ने लिखा "खेसारी भैया की आवाज दिल को छू लेता है इनकी आवाज में जादू है, जय श्री कृष्ण राधे राधे।" एक्सपोज मनोज नाम के दूसरे फैन ने नमस्ते इमोजी के साथ लिखा "मंदिर बिना पुजारी भोजपुरी बिना खेसारी अधुरा है।" ऐसे ही हजारों की संख्या में सुपरस्टार के फैंस ने अपने चहेते स्टार के लिए कमेंट्स किया है।


 

Created On :   17 Feb 2023 7:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story