होली का नया गाना लेकर आए ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट, एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने दिखाया बोल्ड अंदाज

भोजपुरी सिनेमा होली का नया गाना लेकर आए ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट, एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने दिखाया बोल्ड अंदाज

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए नया गाना लेकर आ गए हैं। इस गाने को होली के त्योहार को देखते हुए रिलीज किया गया है। ट्रेंडिंग स्टार से मशहूर खेसारी लाल यादव हमेशा अपने गानों के जरिए अपने फैंस को इंटरटेन करते रहते हैं। आज सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग लाखों करोडों में है। होली के त्योहार पर रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों को खूब पंसद आ रहा है। इससे पहले भी खेसारी लाल यादव के होली सॉन्ग्स खूब धूम मचा चुके हैं।

गाने में दिखी खेसारी-यामिनी की जबरदस्त केंमेस्ट्री 

खेसारी लाल यादव का यह गाना इस साल का तीसरा होली सॉन्ग है। इस गाने में खेसारी मशहूर अदाकारा और डांसर यामिनी सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में दोनों सुपरस्टार्स की कमेंस्ट्री जबरदस्त देखी जा रही है। खेसारी लाल यादव का यह गाना यूट्यूब चैनल "सारेगामा हम भोजपुरी" पर रिलीज किया गया है। गाने के बोल "गरम गोदाम" है। इस गाने में एक्ट्रेस यामिनी सिंह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी लाल यादव टी-शर्ट और चश्मे में काफी कूल दिखाई दे रहे हैं।

रिलीज होते ही हुआ हिट

इस गाने पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। खेसारी और यामिनी के इस गाने को अब तक यूट्यूब पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने को 150 लाख के करीब लोगों ने लाइक किया है। खेसारी लाल यादव के साथ नेहा राज ने इस गाने को गाया है। जिसको फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। इस गाने के बोल भागीरथ पाठक ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक शुभम राज और वीडियो टीम संजू ने संभाली है।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इस गाने पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में फैंस अपने चहेते स्टार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हिमांशु पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा,  "कौन कौन मानता है कि भैया गाते हैं तो दिल छू जाते हैं।" इसी तरह अंगद नाम के दूसरे यूजर ने हाथ जोड़े हुए इमोजिंग के साथ लिखा, "खेसारी भैया जैसा कोई नहीं है पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में कौन कौन मानता है ये बंदा जब भी गाता है दिल छू जाता है।" ऐसे ही न जाने कितने यूजर्स ने अपने सुपरस्टार के लिए भर-भर कर कमेंट्स किया है।

Created On :   13 Feb 2023 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story