भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह को फैंस कर रहे हैं मिस, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही खूब हिट

Bhojpuri cinemas item queen Seema Singh is being missed by fans, pairing
भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह को फैंस कर रहे हैं मिस, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही खूब हिट
आइटम गर्ल का जलवा भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह को फैंस कर रहे हैं मिस, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही खूब हिट

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी आइटम गर्ल सीमा सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भले ही वो इंडस्ट्री में एक्टिव न हो लेकिन आज भी उनके जलवे फैंस के सिर चढ़ कर बोलते हैं। आइटम क्वीन से मशहूर सीमा का करियर काफी लंबा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भोजपुरी सिनेमा के कोई ऐसा स्टार नहीं है, जिसके साथ सीमा ने काम ना किया हो।

Bhojpuri Films Item Queen Seema Singh Is Very Simple In Real Life Know More  About Her And See Her Photos | Bhojpuri Film Item Queen: भोजपुरी फिल्मों की  आइटम क्वीन सीमा सिंह

क्वीन सीमा सिंह ने एक एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भोजपुरी सिनेमा ने मुझे बहुत कुछ दिया है, भले ही मैं आज कल दिखती नहीं हूं लेकिन हो सकता है, मैं अपने फैंस के लिए एक बार फिर से इंडस्ट्री का रूख करू। वहीं जब उनके मैरेज लाइफ के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि शादी दो दिलों को जोड़ता हैं, दिलों के सिवाय दो खूबसूरत परिवारों को भी आपस में मिलाने का काम करता है।

Seema Singh Picture, Wallpaper, Image gallery, beautiful photo, hot pics,  bold picture - Bhojpuri Filmi Duniya

डांसर सीमा सिंह अपनी फिल्मी करियर के दौरान बहुत बार उतार चढ़ाव देखी हैं वो कहती है कि आज भोजपुरी सिनेमा काफी आगे बढ़ चुका है अपना हुनर दिखाने के लिए आज आपके पास अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, लेकिन हमारे समय में ऐसा कुछ नहीं था जिसे हमें अपनी कला दिखाने का मौका मिले।

Bhojpuri Actress Seema Singh Weight Loss Journey Actress Loose 29 Kg Weight  | Seema Singh ने घटाया 29 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों में एक्ट्रेस  को देख दंग रह जाओगे आप

सीमा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पावरस्टार पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू और खेसारी लाल यादव जैसे कई सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। सीमा सिंह का पॉपुलैरिटी का पता इसी से चलता है कि जिस गाने में उन्होंने अपने लटके-झटके दिखाएं हैं वो गाना सुपरडुमर हिट साबित हुआ है।

करोड़ों फैंस का दिल तोड़ भोजपुरी सिनेमा की हॉट सनसनी सीमा सिंह ने की सगाई -  Bhojpuri hot and sensational actress Seema Singh got engaged

निरहुआ के साथ जोड़ी रही हिट

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ सीमा सिंह की जोड़ी को सबसे ज्यादा पंसद किया गया था। फिल्म राजा बाबू का गाना "हम त बबली बोलतानी" ने सीमा को काफी बड़ी सफलता दी थी। इस गाने में सीमा सिंह को अन्य गानों से काफी अलग देखा गया था। यह गाना इतना हिट साबित हुआ था कि इसे आज भी शादी समारोह में खूब बजाया और सुना जाता है। बता दें कि, इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को लाखों लोगों ने पंसद किया है।

Seema Singh Height, Age, Boyfriend, Husband, Family, Biography  More »  StarsUnfolded


 

Created On :   15 March 2023 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story