भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने 'पुदीना ऐ हसीना 2.0' ने लोगों को बनाया दीवाना, रिकॉर्ड व्यूज के साथ टॉप 10 में बनाई जगह, फैंस ने बताया आवाज का जादूगर

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने पुदीना ऐ हसीना 2.0 ने लोगों को बनाया दीवाना, रिकॉर्ड व्यूज के साथ टॉप 10 में बनाई जगह, फैंस ने बताया आवाज का जादूगर
फैंस पर फिर छाया पावर स्टार का जादू भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने 'पुदीना ऐ हसीना 2.0' ने लोगों को बनाया दीवाना, रिकॉर्ड व्यूज के साथ टॉप 10 में बनाई जगह, फैंस ने बताया आवाज का जादूगर

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी इंडस्ड्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने फिल्मों और गानों के जरिए हमेशा लाइम लाइट में बने रहते हैं। पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के गानों के दीवाने आपको देशभर में मिल जाएंगे। पवन सिंह के स्टारडम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। पवन सिंह की आवाज बाकी भोजपुरी के सिगंर्स से अलग मानी जाती है। जिसका जीता जागता प्रमाण उनका लेटेस्ट गाना "पुदीना ऐ हसीना 2.0" है। जो आज से तकरीबन तीन हफ्ते पहले रिलीज हुआ था। ये गाना आज भी यूट्यूब पर लगातार टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। दरअसल, यह  उनके सुपरहिट सांग "पुदीना ऐ हसीना" का अगला वर्जन है।  बता दें कि पुदीना ऐ हसीना गाने  को साल 2021 में रिलीज किया गया था। गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड व्यूज हासिल किये थे। इसी की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाया है। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

मिले चुके हैं लाखों व्यूज

पवन सिंह के साथ पुदीना ऐ हसीना 2.0 गाने में भोजपूरी एक्ट्रेस स्वीटी सुपारी है। गाने में स्वीटी रेड सूट पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह के साथ रवि पंडित भी मौजूद है। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी पहले भी धमाल मचा चुकी है। बता दें कि पवन सिंह के गाने पुदीना ऐ हसीना 2.0 को 29 नवंबर को "वेब म्यूजिक" यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। अभी गाने को रिलीज हुए एक महीना भी नहीं हुआ है और इसे 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इस गाने को सात लाख से ज्यादा लोगों ने लाईक किया है। जिसकी वजह से पावर स्टार पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर नंबर दस पर अभी भी ट्रेंड कर रहा है। सिंगर के इस गाने को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

फैंस ने बताया आवाज का जादूगर

पुदीना ऐ हसीना 2.0 गाने में पवन सिंह रवि पंडित के साथ पुदीना बेचते हुए नजर आ रहे हैं। जिनके लुक्स को देखकर फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। वहीं गाने को रोशन सिंह विश्वास और पियूष राय ने लिखा है। जबकि गाने को डॉयरेक्ट प्रियांशु सिंह ने किया है। पवन सिंह के इस गाने को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर सुपरस्टार के बारे में पोस्ट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि आपके आवाज में क्या जादू है भईया, इसी आवाज पर हम सब आपके दीवाने हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इनकी आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ो दिलों में राज करते हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक और गाना "लोई के टोई" रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह काफी स्टाइलिस लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस स्वेता मेहरा भी नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर इस गाने को करीब 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 

Created On :   22 Dec 2022 2:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story