भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक के फैशन पर फैंस ने बरसाया प्यार, कुछ ने की उर्फी जावेद से तुलना, फैंस के लिए नेहा ने कही ये बात 

Fans showered love on Bhojpuri actress Neha Maliks fashion, some compared her to Urfi, Neha said this for fans
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक के फैशन पर फैंस ने बरसाया प्यार, कुछ ने की उर्फी जावेद से तुलना, फैंस के लिए नेहा ने कही ये बात 
नेहा का जलवा भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक के फैशन पर फैंस ने बरसाया प्यार, कुछ ने की उर्फी जावेद से तुलना, फैंस के लिए नेहा ने कही ये बात 

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस किसी भी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। फिर चाहे बात एक्टिंग की हो या फिर ग्लैमर की। ऐसी ही एक्ट्रेस हैं नेहा मलिक। नेहा अब फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा एक्टिव दिखाई देती हैं।

वहीं, नेहा जब भी कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो तुरंत ही वायरल होने लगता है। जिसे देख फैंस भी खूब पंसद करते हैं और एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया को अपना परमानेंट अड्डा बना लिया है। वो हर रोज इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जो कुछ ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो नेहा ने अब पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

फैंस के बीच शेयर किया वीडियो

दरअसल, बीते दिन ही नेहा मलिक ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद से ही वो लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनका ये नया वीडियो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। भोजपुरी की ये अदाकारा इस वीडियो में अपनी कातिलाना अदा दिखाकर अपने फैंस का दिल लुटने का काम कर रही हैं और अपने चाहने वालों को मुरीद बना रही हैं। शेयर किए गए वीडियो में नेहा ब्लू कलर की बेहद शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। नेहा अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर हमेशा से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वो बालकनी पर तो कभी वॉक करते हुए वीडियो अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

यूजर्स ने की उर्फी जावेद से तुलना

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर नेहा मलिक के फैशन सेंस को उर्फी जावेद के साथ कंपेयर करते रहते हैं। कई यूजर्स ने नेहा को भोजपुरी की उर्फी जावेद का तमगा तक दे दिया है। बता दें कि, नेहा अब म्यूजिक वीडियो में ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपने नए-नए गानों में अपने डांस से लेकर अपनी एक्टिंग तक का टैलेंट दिखाती रहती हैं। नेहा का पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी ग्लैमर तस्वीरों से भरा हुआ है। इनके रिल्स पर लाखों व्यूज और लाइक्स मिलते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

नेहा ने फैंस के लिए क्या कहा?

वहीं अपने चाहने वालों के लिए नेहा मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो भी आज मैं हूं अपने चाहने वालों की वजह से हूं। अगर मेरे फैंस कभी भी किसी मदद के लिए पुकारते हैं तो मैं हमेशा उनके साथ खड़ी हूं। बता दें कि, आने वाले दिनों में नेहा के कई भोजपुरी गानें रिलीज होने वाले हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

Created On :   1 May 2023 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story