फिल्म आरआरआर का एक बार फिर दुनिया भर में बजा डंका, बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के बाद बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

Film RRR once again hit the world, Best Foreign Language Film made after Best Original Song
 फिल्म आरआरआर का एक बार फिर दुनिया भर में बजा डंका, बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के बाद बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड 2023  फिल्म आरआरआर का एक बार फिर दुनिया भर में बजा डंका, बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के बाद बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

डिजिटल डेस्क मुंबई। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 आपने नाम किया था जिसमें फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम कर पूरे दुनिया में देश का नाम ऊंचा किया था। वहीं एक बार फिर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने  क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड 2023 में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा फिल्म ने अपने गाने 'नाटू नाटू' के लिए ‘बेस्ट सॉन्ग’ का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स भी जीता है। ये पूरे देश के लिए गौरव की बात है। 

 ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी
बता दें कि, क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पोस्ट कर इसी जानकारी दी है।  ट्वीट में लिखा है कि, 'फिल्म 'आरआरआर' की कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि इस अवॉर्ड के लिए 'आरआरआर' का मुकाबला, 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से हुआ। 

गाने नाटू नाटू के लिए भी मिला क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 
फिल्म के गाने नाटू नाटू को भी बेस्ट सॉन्ग का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है। 'आरआरआर' मूवी के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि, 'यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट सॉन्ग क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीता है। बता दें कि इससे पहले फिल्म के नाटू नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड भी जीता था। 

डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कही ये बात
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड लेने के बाद एसएस राजामौली बेहद खुश नजर आए। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि, 'गोल्डन ग्लोब में भी आपको बड़ी सफलता मिली। आपके संगीत की किस खूबी ने दुनिया को आकर्षित किया?' इस पर राजामौली ने कहा, 'यूनिकनेस और फ्रेशनेस ने दुनिया को आकर्षित किया। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड पाकर मैं बेहद खुश हूं। मेरे कोरियोग्राफर, लिरिक राइटर, मेरे सिंगर्स, प्रोग्रामर और अपने निर्देशक की तरफ से आभार जताता हूं।'

Created On :   16 Jan 2023 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story