आईएमडीबी ने जारी की इस साल की सबसे मशहूर सेलेब्स की लिस्ट, बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़े साउथ इंडियन सुपरस्टार्स

IMDb released this years list of most famous celebs, South Indian superstars overshadowed Bollywood stars
आईएमडीबी ने जारी की इस साल की सबसे मशहूर सेलेब्स की लिस्ट, बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़े साउथ इंडियन सुपरस्टार्स
मनोरंजन आईएमडीबी ने जारी की इस साल की सबसे मशहूर सेलेब्स की लिस्ट, बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़े साउथ इंडियन सुपरस्टार्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यह साल हर तरह से बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा है। इस साल रिलीज हुई अधिक्तर बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप साबित हुई, वहीं पूरे साल साउथ सुपरस्टार्स और उनकी फिल्में सिनेमा जगत में छाई रहीं। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वेबसाइड आईएमडीबी ने इस साल फैंस के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भी साउथ सुपरस्टार्स बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़े हैं। आइए जानते हैं किन सेलेब्स ने इस साल फैंस के दिलों पर राज किया। 

धनुष- साउथ इंडियन इंडस्ट्री के पॉवर हाउस और मारी स्टार धनुष ने इस लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बनाई। धनुष ने इसी साल फिल्म ग्रे मैन से हॉलीवुड में भी डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने थिरुचित्राम्बलम समेत कई सुपरहीट साउथ फिल्में दी। 

Dhanush Luxury Car Collection Property Net Worth Film Fees | Dhanush Cars  Collection: 'रोल्स रॉयस घोस्ट' से लेकर 'फोर्ड मस्टैंग जीटी' तक, इन लग्जरी  कारों के मालिक हैं धनुष, कीमत कर ...

आलिया भट्ट- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस साल फैंस के बीच खूब चर्चे में रही हैं। आलिया ने इसी साल रणबीर कपूर से शादी की और पीछले महीने वो मां भी बनी थी। इसके अलावा उन्होंने आरआरआर और गंगूबाई जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। 

गंगूबाई काठियावाड़ी के नए पोस्टर में आलिया भट्ट का दिखा इंटेंस लुक !!  ट्रेलर होगा इस दिन रिलीज: Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt unveils new  poster of Sanjay Leela Bhansali's ...

एश्वर्या राय बच्चन- पोन्नियन सेल्वन 1 की वजह से इस साल फैंस के दिल पर राज करने वाली एश्वर्या राय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आईएमडीबी की इस लिस्ट में एश्वर्या तीसरे स्थान पर रही। 

Viral Picture Of Aishwarya Rai's Picture From Ponniyin Selvan Set | पोन्नियन  सेल्वन के सेट से लीक हुई ऐश्वर्या की तस्वीर, रॉयल लुक आपको भी बना देगा  दिवाना

राम चरण- आरआरआर स्टारर राम चरण को इस समय कौन नहीं जानता। अपने शानदार एक्शन और एक्टिंग से राम चरण ने इस साल फैंस के दिलों पर राज किया। भारत ही नहीं दुनिया भर में राम चरण इस साल छाए रहे। आईएमडीबी की इस लिस्ट में राम चरण चौथे नंबर पर रहे। 

South Superstar Ram Charan teja is the owner of crores of assets

सामंथा रुथ प्रभु- साउथ इंडस्ट्री की सामंथा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सामंथा ने पुष्पा द राइस के ओ अंटावा सॉन्ग और मनोज वाजपेयी की फैमिली मैन सीजन 2 की वजह से इस साल फैंस के दिलों पर राज किया। सामंथा इस लिस्ट में पाचवें नंबर पर रही। 

After Oo Antava In Pushpa Samantha Ruth Prabhu To Play One More Item Song  In Vijay Devarakonda Film Liger | Oo Antava: Pushpa में सनसनी मचाने के बाद  एक बार फिर धमाल

ऋतिक रोशन- बॉलीवुड के हैंडसम हंक और दुनिया के सबसे हैंडसम मेन्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहने वाले ऋतिक इस लिस्ट में छठे पायदान पर रहे। ऋतिक की फिल्म विक्रम बेधा भले ही फ्लॉप रही लेकिन फैंस ने उन पर जमकर प्यार लुटाया। 

ऋतिक रोशन ने रिजेक्ट की Brahmastra 2, करण जौहर की फिल्म के बदले चुनीं ये दो  फिल्में - Hrithik Roshan rejects Brahmastra 2 chooses these 2 films over  Karan Johar Ayan Mukerji movie tmovk - AajTak

कियारा आडवाणी- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रही। कियारा भूल भूलैया 2 और समशेरा जैसी कई फिल्मों की वजह से इस साल छाई रही। इसके अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की वजह से भी वो सुर्खियों में बनी रही। 

Kiara Advani: बाल दिवस पर वायरल हुई कियारा आडवाणी की बचपन की वीडियो, फैंस  बोले- हाय ये आंखें - kiara advani childhood video goes viral on internet  fans tag sidharth malhotra watch

जूनियर एनटीआर- साउथ इंडियन इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार और आरआरआर फिल्म स्टारर जूनियर एनटीआर भी इस फैंस के बीच छाए रहे। उनका नाम इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रहा। फैंस ने उनकी और राम चरण की जोड़ी की खूब पसंद किया था। 

इस कमी की वजह से जूनियर एनटीआर की शादी रुक गई थी, इस जुगाड़ से शादी और  बच्चे दोनों हुए - Newstrend

अल्लू अर्जुन- स्टाइलिस स्टार अल्लू अर्जुन का नाम इस लिस्ट में नौवे नंबर पर है। अपनी एक्शन फिल्म पुष्पा द राइस की वजह से अल्लू ने इस साल फैंस के दिलों पर राज किया। ना केवल भारल बल्कि विदेशों में भी उन्हें खूब पसंद किया गया। 

ALLU ARJUN रिलीज होने से पहले ही Pushpa 2 को मिल रहे इतने बड़े ऑफर, राइट्स  पाने के लिए मिल रहे इतने करोड़

यश- केजीएफ स्टार यश का दीवाना कौन नहीं है। केजीएफ चैप्टर 1 से पूरी दुनिया में छाए रहने वाले यश का नाम इस लिस्ट में दशवें नंबर पर है। यश अपनी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के लिए  इस साल पूरी दुनिया में छाए रहे। फैंस ने रॉकिंग स्टार यश पर इस साल जमकर प्यार लुटाया।   

Yash Refuses Multi Crore Endorsement Deal For Paan Masala | KGF स्टार यश ने  किया पान मसाला की एड करने से साफ इनकार, ठुकराई करोड़ों की डील

Created On :   7 Dec 2022 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story