कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी,  रिएक्शन देते हुए वीडियो हुआ वायरल

उद्धव ठाकरे पर कंगना का तंज कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी,  रिएक्शन देते हुए वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उथल पुथल पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस राजनीतिक उथल पुथल के बीच कल शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद से आम आदमी से लेकर सेलिब्रेटी तक सभी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। कंगना रनौत ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। ठाकरे के इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही कंगना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज जारी किया और शिवसेना नेता पर हमला साधा है।

वीडियो मैसेज से किया एक्ट्रेस ने वार
कंगना ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो मैसेज जारी किया। वीडियो मैसेज के साथ कंगना ने हिंदी में कैप्शन लिखा,  कि जब बुराई हावी हो जाती है, तो विनाश नजदीक होता है। उसके बाद फिर से निर्माण होता है और जीवन का कमल फिर खिल उठता है। कंगना ने आगे अपने वीडियो मैसेज में कहा कि 1975 के बाद भारतीय लोकतंत्र के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय है। 1975 में जेपी नारायण ने सिंहासन को चुनौती दी थी और सिंहासन गिर गया था। 2020 में जब मेरा ऑफिस तोड़ा गया था तब मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है। जो कोई भी इस विश्वास को तोड़ता है ,लोकतंत्र उसका घमंड भी तोड़ता है। यह लोकतंत्र के एक अच्छे व्यवहार की पहचान है। हनुमान जी शिव के 12 वें अवतार माने जाते हैं। दूसरी और जब शिवसेना ने  हनुमान चालीसा पर ही प्रतिबंध लगाया तो शिव भी उन्हें नहीं बचा सकते। उन्होंने वीडियो को जय हिंद,जय महाराष्ट्र के साथ खत्म किया।

पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
2020 में कंगना ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था और उन्हे नेपोटिज्म का सबसे खराब प्रडोक्ट कहा था। उद्धव ने भी उस समय मुंबई पर विवादित बयान देने के लिए कंगना पर तंज कसा था। कंगना ने उद्धव को जबाब देते हुए ट्वीट किया था और कहा था कि मुख्यमंत्री जी आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए, जनता के लोक सेवक होने के नाते आप छोटे-छोटे झगड़ों में लगे हुए हैं, आप अपनी शक्ति का उपयोग उन लोगों को गिराने के लिए कर रहे हैं जो आपसे सहमत नहीं होते है। आप इस पद के हकदार नहीं है। आपको बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कल रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Created On :   30 Jun 2022 11:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story