सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, परिवार संग किए गणपति बप्‍पा के दर्शन

manishi chhillar arrive at siddhivinayak temple for ganapati bappa worship
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, परिवार संग किए गणपति बप्‍पा के दर्शन
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, परिवार संग किए गणपति बप्‍पा के दर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का "ताज" पाने वाली मॉडल मानुषी छिल्लर बीती रात भारत लौंट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। मानुषी मिस वर्ल्ड बनने के बाद से ही कई कार्यक्रमों में बिजी थीं। अब वो 28 नवंबर को हैदराबाद में शुरु होने जा रही ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) का हिस्सा बनने जा रही हैं। यहां मानुषी सोनम कपूर के साथ पैनलिस्ट होंगी और "द फीमेल इंफ्लुएंसर: एडवांसिग वुमन अपॉरच्युनिटी इन मीडिया इंडस्ट्री" पर बात करेंगी। मिस व‌र्ल्ड 2017 चुनी गई मानुषी छिल्लर ने भारत पहुंचते ही अपने देशवासियों और प्रशंसकों को ढेर सारे प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। सोमवार की सुबह वह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और गणपति बप्‍पा के दर्शन किए।

मानुषी छिल्‍लर अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं। उनके साथ माता-पिता और छोटा भाई था। पूरे परिवार ने साथ मिलकर मानुषी ने आज सुबह बप्पा की पहली आरती की और दिल से मानुषी की इस सफलता के लिए गणपति को शुक्रिया कहा। 

इसके साथ ही मानुषी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि जब वो भारत लौटीं तो उस वक्त उन्होंने एम्पोरियो अर्मानी के डिजाइन करे हुए परिधान पहने हुए थे। 20 साल की मानुषी छिल्लर मेडिकल स्टूडेंट हैं। भारत पहुंची मानुषी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, "घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है, भव्य स्वागत के लिए सभी भारतीयों का शुक्रिया."

क्या है मंदिर की खासियत

बता दें देश की हर बड़ी हस्ती इस मंदिर में दर्शन करने लिए आती है। सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, कंगना से लेकर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और कई जानी-मानी शख्सियत यहां अपनी मनोकामना पूरी करने आती हैं। यह मंदिर मुंबई के प्रभादेवी में काकासाहेब गाडगिल मार्ग और एसके बोले मार्ग के कोने पर स्थित है। मंदिर के अंदर एक छोटे मंडपम में भगवान गणेश के सिद्धिविनायक रूप की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई है। 

बता दें कि सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के अंदर की छतें सोने के लेप से सुसज्जित की गई हैं। ऐसी मान्यता है कि श्री सिद्धिविनायक की प्रतिमा एकल काले पत्थर को तराशकर बनाई गई थी। गणेश प्रतिमा की ऊंचाई करीब 750 मिमी और चौड़ाई 600 मिमी है।

Created On :   27 Nov 2017 4:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story