एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या उकसाने के मामले में सिंगर समर सिंह पर हुई एफआईआर दर्ज, मां मधु दुबे ने लगाए थे गंभीर आरोप, पुलिस की तफ्तीश है जारी

Mother Madhu Dubey accused superstar singer Samar Singh of killing actress Akanksha Dubey
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या उकसाने के मामले में सिंगर समर सिंह पर हुई एफआईआर दर्ज, मां मधु दुबे ने लगाए थे गंभीर आरोप, पुलिस की तफ्तीश है जारी
आकांक्षा पर मां का खुलासा एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या उकसाने के मामले में सिंगर समर सिंह पर हुई एफआईआर दर्ज, मां मधु दुबे ने लगाए थे गंभीर आरोप, पुलिस की तफ्तीश है जारी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा आकांक्षा दुबे ने वाराणासी के एक होटल में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद से ही भोजपुरी सिनेमा और उनके चाहने वालों में मातम पसरा हुआ है। अब इस मामले पर एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बेटी की हत्या में दोनों भाईयां की सहभागिता बताई है। अब इस पूरे मामले पर समर सिंह फंसते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दिवगंत आकाक्षा दुबे की मां ने बेटी की मौत पर कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने मेरी बेटी से तीन साल तक काम फ्री में करवाया और करोड़ों रूपय उसके रख लिए गए। मधु दुबे के मुताबिक, 21 तारीख को समर सिंह एवं उनके भाई संजय सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा ने फोन करके खुद अपनी मां को बताया था। बता दें कि, अब इस पूरे मामले में समर सिंह और उनके भाई पर आत्महत्या के उकसाने के लिए सारनाथ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब आगे समर सिंह एवं उनके भाई की मुश्किलें अमूमन बढ़ने वाली है।

डेट कर रहे थे समर-आकांक्षा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकांक्षा दुबे और समर सिंह एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार वेलेंटाइन डे के खास मौके पर किया था। जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों स्टार जल्द ही एक-दूजे के हो जाएंगे। लेकिन अब समर सिंह पर ही गंभीर आरोप लग रहे हैं।

कमरे में मृत पाई गई थीं आकांक्षा

अपनी एक्टिंग और डांसिंग से सबका दिल जीत लेने वाली आकांक्षा दुबे कल यानी 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से मृत अवस्था में पाई गई थीं। पुलिस ने एक्ट्रेस को फांसी के फंदे पर लटकते हुआ पाया था। आकांक्षा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही की रहने वाली थीं। लेकिन उनका पूरा परिवार मुबंई में रहता है। बता दें कि, आकांक्षा अपने छोटे से करियर के दौरान बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी थीं। आज उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी लेकिन आकांक्षा ने ऐसा कदम उठा कर अपने चाहने वालों को निराश करके चली गईं।

सुपरहिट रही आकांक्षा की फिल्मी सफर

आकांक्षा दुबे की पॉपुलैरिटी का पता इसी से लगाया जा सकता है कि वो ट्वीटर पर टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में बनी हुई थीं। फैंस अपने-अपने हिसाब से एक्ट्रेस को आज भी नम आखों से विदाई दे रहे हैं। हम अगर आकांक्षा की सुपरहिट फिल्म की बात करें तो "वीरों के वीर" और "कसम पैदा करने वाले की" है। साथ ही उन्होंने कई सुपरडुपर हिट गानों में बतौर लीड रोल निभा कर दर्शकों के दिलों पर राज किया था। जिसमें भुअरी, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया में खोस देब और तुत जवान हम लाइका जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग इस लिस्ट में शामिल हैं।

आकांक्षा दुबे के चले जाने पर अब महज उनकी याद गानों में ही रह गई हैं लेकिन अपने सॉन्ग के जरिए अपने फैंस के बीच वो हमेशा जीवित रहेंगी।


 

Created On :   27 March 2023 11:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story