बेशर्म रंग से भी ज्यादा सिजलिंग है पठान का नया गाना, दीपिका ने कातिल अदाओं से फिर लगा दी आग, इंप्रेसिव है शाहरूख का भी अंदाज

Pathans new song is more sizzling than Besharam Rang jhume jo pathan
बेशर्म रंग से भी ज्यादा सिजलिंग है पठान का नया गाना, दीपिका ने कातिल अदाओं से फिर लगा दी आग, इंप्रेसिव है शाहरूख का भी अंदाज
पठान का नया गाना बेशर्म रंग से भी ज्यादा सिजलिंग है पठान का नया गाना, दीपिका ने कातिल अदाओं से फिर लगा दी आग, इंप्रेसिव है शाहरूख का भी अंदाज

डिजिटल डेस्क मुंबई। फिल्म पठान के पहले गाने "बेशर्म रंग" पर विवादों के बीच अब फिल्म का दूसरा गाना "झूमे जो पठान" रिलीज हो गया है। पठान के दूसरे गाने में शाहरुख और दीपिका साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। झूमे जो पठान गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। गाने में शाहरुख खान बड़े कूल और दीपिका फिर से अपने कातिलाना अंदाज से आग लगाती हुई नजर आ रहीं हैं। अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना एक डांस नंबर है जिसे सुनकर आपके भी पैर थिरकने लगेंगे। 

गाने में क्या है खास

सॉन्ग के नाम से ही पता चलता है कि, गाना डांस नंबर है। गाने में लंबे टाइम के बाद शाहरुख का एक नया अवतार लोगों को देखने को मिला रहा है। वे लंबे समय के बाद स्क्रिन पर परफोर्म करते दिखेंगे। गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका भी स्क्रिन पर आग लगाती नजर आ रही हैं। लंबे बाल, किलर स्वैग में डांस करते हुए शाहरुख खान बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे हैं।  गाने को सुनने के बाद आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।  पार्टी सीजन के लिए ये सॉन्ग बिल्कुल परफेक्ट है। 

शाहरूख से रहा अरिजीत का प्रोफेशनल नाता

अरिजीत सिंह इससे पहले भी शाहरुख खान के लिए गाने गा चुके हैं। उन्होंने शाहरुख की फिल्म दिलवाले और जब हैरी मेट सेजल में भी गाने गाएं थे जो की हिट साबित हुए थे। ऐसे में मेकर्स को झूमे जो पठान के भी हिट होने की पूरी उम्मीद है। पठान के इस नए गाने को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। वहीं गाने को अरिजीत के अलावा सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है। 

शाहरुख ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

बीते दिन शाहरुख खान ने पठान के दूसरे गाने झूमे जो पठान का पोस्टर जारी किया था। उन्होंने गाने की एक लाइन लिखकर ट्वीट किया था, "झूमे जो पठान...मेरी जान...महफिल ही लुट जाए! सब्र रखिए। कल ठीक 11 बजे। वादा रहा पठान का"।

Created On :   22 Dec 2022 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story