यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा पठान का नया गाना "झूमे जो पठान", 23 घंटे में मिले 20 मिलियन व्‍यूज, टूटेगा 'बेशर्म रंग' का भी रिकॉर्ड!

Pathans new song Jhoome Jo Pathan trending at number-1 on YouTube
यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा पठान का नया गाना "झूमे जो पठान", 23 घंटे में मिले 20 मिलियन व्‍यूज, टूटेगा 'बेशर्म रंग' का भी रिकॉर्ड!
पठान का नया गाना यूट्यूब पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा पठान का नया गाना "झूमे जो पठान", 23 घंटे में मिले 20 मिलियन व्‍यूज, टूटेगा 'बेशर्म रंग' का भी रिकॉर्ड!

डिजिटल डेस्क मुंबई। शाहरुख खान और दीपिका की मोस्टअवेटेड अपकमिंग फिल्म पठान का गाना "झूमे जो पठान" कल गुरूवार को रिलीज होने के साथ ही हर जगह छा गया है। लोग लंबे समय से गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। यशराज फ‍िल्‍म्‍स के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया गया। गाना रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर पहलें नंबर पर ट्रेंड कर रहा हैं। "झूमे जो पठान"  गाने को विवादित बेशर्म रंग गाने से भी ज्यादा देखा जा रहा है। इस गाने ने व्यूज के मामले में बेशर्म रंग गाने के भी पीछे छोड़ दिया है। 

7 घटें में मिले बेशर्म रंग गाने से भी ज्यादा व्यूज
पठाम के नए गानें  "झूमे जो पठान" ने व्यूज के मामले में विवादित गाने बेशर्म रंग को भी पीछे छोड़ दिया है। बेशर्म रंग" गाने को उसकी रिलीज के 7 घंटों में 50 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले थे। वहीं "झूमे जो पठान" को रिलीज के 6 घंटों में 74 लाख बार देखा गया। फिल्म के पहले गाने बेशर्म रंग को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। ठीक 10 दिनों के बाद ‘झूमे जो पठान" रिलीज हुआ है। इस गाने को विशाल और शेखर ने म्‍यूजिक दिया है वही आरिजीत सिंह ने गाने को अपनी आवाज दी है। 

Jhoome Jo Pathaan: पठान का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, शाहरुख और दीपिका  से नजरें हटाना है मुश्किल - shah rukh khan deepika padukone starrer pathan  new song jhoome jo pathaan

क्या पहले गानों का रिकॉर्ड तोड़ेगा पठान का दूसरा गाना?
 फिल्म ‘पठान’ के पहले गाने बेशर्म रंग में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बिकिनी लुक विवादों का कारण बना। जिसके बाद से लगातार ये गाना ट्रेंड कर रहा है। गाना व्यूज के ममाले में यू ट्यूब पर नम्बर वन की पॉजिशन पर है। साथ ही इस गाने ने 10 दिनों में 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिलहाल गाने के 107 मिलियन व्यूज हैं। अब देखना ये होगा की क्या पठान का दूसरा गाना  "झूमे जो पठान" इस रिकॉर्ड को पार कर पाएगा। 

COMPARE

एक दिन में मिलें रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
"झूमे जो पठान"  गाना जैसे ही रिलीज हुआ मात्र आधे घंटे में इसे 1 मिलियन व्यूज मिल गए थे।  वहीं, रिलीज के 20 घंटे बाद इस गाने को 19  मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही शाहरुख ने पठान का नया पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी थी। 


 
 

Created On :   23 Dec 2022 6:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story